फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   orai news

सड़कों में गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश

Fri, 31 Jul 2020 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 11:34 PM IST
विज्ञापन
orai news
विकास भवन में बैठक लेते सांसद। - फोटो : ORAI
उरई। जिला ग्राम्य विकास समन्वय एवं निगरानी समिति दिशा की बैठक सांसद भानुप्रताप सिंह वर्मा की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में हुई। लोक निर्माण विभाग से हुए सड़कों के निर्माण तथा मरम्मत की जानकारी ली, जिसमें जनप्रतिनिधि द्वारा अपने अपने क्षेत्रों की सड़कों के निर्माण के गुणवत्ता पर शिकायत की जिस पर सांसद ने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को सड़कों में गुणवत्ता बनाए रखने के कड़े निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्र में जो सड़के कम चौड़ी है, उन्हे जल्द ही चौड़ी की जाए तथा सड़कों की जद में लगे, विद्युत पोलो को हटाकर उसकी चौड़ाई बड़ाई जाए। बैठक में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना तथा अन्य सड़कों के पूर्ण कर लेने के उपरान्त उसे जनप्रतिनिधियों को भी इसके संबंध में अवगत करा दिए जाए। बैठक में विद्युत विभाग की समीक्षा के दौरान जनप्रतिनिधियों द्वारा शिकायत की गई, कि विधुत विभाग द्वारा ऐसे ट्रांसफार्मर लगाए जाते है, जो कुछ ही घंटों में खराब हो जाते हैं, तथा उसे पुन: दोबारा ठीक करने हेतु काफ ी समय लगाया जाता हैं, जोकि नियमानुसार 48 घंटों के अंदर ही नए ट्रांसफार्मर लगा दिए जाए। इस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि यह अवगत कराए कि माह में कितने ट्रांसफार्मर खराब हुए तथा कितने लगाए गये उसकी, सूची उपलब्ध कराए। विद्युत आपूर्ति मात्र दो घंटे की आने की शिकायत पर सांसद ने कहा कि जो भी समस्या हो उसे तत्काल ठीक करते हुए अवगत कराए। प्रदेश अध्यक्ष प्रतिनिधि अरविंद सिंह चौहान ने फसल बीमा योजना के संबंध में किसानों को बीमा कंपनी द्वारा उनके भुगतान की जानकारी की गई, जिस पर बीमा कंपनी द्वारा कुछ किसानों को भुगतान नहीं हो पाने की स्थिति में उन्होंने कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि जिन किसानों का भुगतान किया गया तथा अन्य शेष किसानों के भुगतान के संबंध में सूची उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन

विधायक कालपी नरेंद्र सिंह ने किसानों के नलकूप कनेक्शन में विभाग से परेशानी करने का मुद्दा उठाया गया, जिस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि नलकूप से संबंधित किसानों की समस्या का जल्द से जल्द निस्तारण किया जाए। बैठक में अधिशासी अभियंता सेतु निगम के अनुपस्थित रहने के कारण जिलाधिकारी आपत्ति जताते हुए उनके विरुद्ध कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए। बैठक में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण अजीविका मिशन, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम, विभिन्न पेंशन योजनाएं प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, उज्जवला योजना आदि की समीक्षा की। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती सुमन निरंजन, विधायक सदर गौरी शंकर वर्मा, विधायक कालपी नरेंद्र पाल सिंह जादौन, विधायक माधौगढ़ मूलचंद्र निरंजन, मुख्य विकास अधिकारी प्रशान्त कुमार श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी प्रमिल कुमार सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अल्पना बरतारिया, जिला विकास अधिकारी मिथलेश सचान सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed