{"_id":"5e56b71d8ebc3ef3f026580e","slug":"orai-news-orai-news-knp547144964","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब पर कब्जा करने वाले 58 लोगों को नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब पर कब्जा करने वाले 58 लोगों को नोटिस जारी
विज्ञापन
कदौरा। ऐतिहासिक सदर तालाब पर अतिक्रमण व कब्जेदारों पर पंचायत व प्रशासन ने डंडा चलाना शुरू कर दिया गया है। पंचायत ने 58 अस्थाई व स्थाई निर्माण कार्य कराने वाले कब्जेदारों को नोटिस जारी कर चेतावनी दी है कि एक हफ्ते में अपने अतिक्रमण हटा लें व मकान खाली ले, अन्यथा की स्थिति में जेसीबी से कब्जे को ध्वस्त किया जाएगा और अतिक्रमण हटाने में आए खर्च को भी वसूला जाएगा।
गौरतलब है कि नगर के बीचों बीच बने ऐतिहासिक सदर तालाब नंबर 850 पर नगर के बाशिंदों ने कब्जा कर लिया था, नगर पंचायत के अभिलेखों में उक्त तालाब 2.914 हेक्टेयर लगभग 15 बीघा का तालाब था, जिसपर कब्जाधारकों ने लगभग 12 बीघा पर कब्जा करके तालाब को तलैया बना दिया था। कई बार जिमेदारों ने इसकी शिकायत शासन स्तर पर की थी, जिस पर जिलाधिकारी ने एक 7 सदस्यीय टीम गठित की थी। इसमें तहसीलदार शशिवेंद्र दुबे, नगर पंचायत ईओ सुनील कुमार सिंह, राजस्व निरीक्षक रामबालक, लेखपाल दयाशंकर, राजू, मंगलपाल लल्लू प्रसाद को नाप जोख के लिए लगाया गया था। टीम ने 23 व 24 नवंबर 2019 को मौके पर नाप जोख करते हुए 58 अतिक्रमणकारियों को चिह्नित कर कब्जा धारक बताते हुए अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी थी, जिसमें बताया गया कि 15 व्यक्ति स्थायी कब्जाधारक व 43 व्यक्ति अस्थाई कब्जाधारक है। जिलाधिकारी ने नगर पंचायत को एक हफ्ते का समय देते हुए अवैध कब्जा हटवाने का निर्देश दिया है।
बुधवार को नगर पंचायत के ईओ सुनील कुमार सिंह ने सभी कब्जाधारकों को नोटिस थामते हुए एक हफ्ते में कब्जा हटाने का निर्देश दिया है। नगर पंचायत ईओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि सभी को नोटिस देकर चेतावनी दी है कि अपने अपने कब्जे हटा लें, वरना उनको ध्वस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
सभासद खेमचंद, डॉ शिवकुमार, सुभान खान, अश्वनी कुमार, शफीक, अनवर, रियाज, इरफान, हरिमोहन, नसीर, अशफाक, गोरेलाल, दीपक, महेश सहित 58 लोग नोटिस जारी की गई है।