{"_id":"632766ab77df553857791265","slug":"orai-news-knp718831730","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालौन : तालाब की रेलिंग पर चढ़कर युवक ने काटा हंगामा, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालौन : तालाब की रेलिंग पर चढ़कर युवक ने काटा हंगामा, वीडियो वायरल
विज्ञापन
तालाब की रेलिंग पर चढ़कर कूदने की धमकी देता युवक
- फोटो : ORAI
उरई। शहर के ऐतिहासिक माहिल तालाब पर शराब के नशे में धुत युवक के तालाब में कूदने की धमकी देकर हंगामा करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस युवक की तलाश में जुटी है। हालांकि अमर उजाला इसकी पुष्टि नहीं करता है।
दो दिन पहले नशे में धुत युवक माहिल तालाब पहुंचा। इसके बाद रेलिंग पर चढ़कर तालाब में कूदकर जान देने की धमकी देने लगा। जिससे वहां मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। लोगों ने उसका वीडियो बनाना शुरू कर दिया।
युवक गालियां देते हुए प्रेमिका द्वारा धोखा दिए जाने की बात कह रहा था। वहां मौजूद लोगों ने युवक को रोकने का प्रयास भी किया। लेकिन युवक काफी देर तक हंगामा करता रहा।
विज्ञापन
तभी वहां मौजूद लोगों ने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। कोतवाल शिवकुमार सिंह का कहना है कि वीडियो दो दिन पहले का बताया जा रहा है। युवक की पहचान कर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।