फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Orai-Kotra road blocked due to rain, 50 villages cut off from connectivity

Jalaun News: बारिश से उरई-कोटरा मार्ग ठप, 50 गांवों का संपर्क कटा

Wed, 06 Aug 2025 01:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Orai-Kotra road blocked due to rain, 50 villages cut off from connectivity
कोटरा। बारिश के कारण उरई-कोटरा मार्ग पर स्थित अजनारी गांव के पास बनी पुलिया के साइड में बने कच्चे रपटा पर तेज जलधारा बहने लगी है। इससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया है और कोटरा क्षेत्र के लगभग 50 गांवों का संपर्क उरई मुख्यालय से कट गया है।
विज्ञापन

दरअसल, अजनारी के पास पुल निर्माण कार्य प्रगति पर है और इसी वजह से अस्थायी रूप से पुल के बगल से कच्चा रास्ता बनाकर यातायात किया जा रहा था। रविवार सुबह से हो रही लगातार बारिश के चलते कच्चे मार्ग पर लगभग चार फीट ऊंचाई तक पानी बह रहा है। इससे अब यह मार्ग अवरुद्ध हो गया है। इस मार्ग के बंद हो जाने से गोरन, टिमरो, इकहरा, चिल्ली, सेसा, बरसार, खदानी, कामटा सहित करीब 50 गांवों के ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अब इन लोगों को एट होते हुए लंबी दूरी तय कर उरई पहुंचना पड़ रहा है।
विज्ञापन



वर्जन-
पुल निर्माण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। लेंटर तक का काम हो चुका है। पुल के बगल से कच्चा रास्ता बनाया गया था। इससे यातायात चलाया जा रहा था, लेकिन सोमवार को हुई तेज बारिश से उसके ऊपर पानी चलने लगा है। जलस्तर कम होने पर उसकी ऊंचाई बढ़ाई जाएगी और काम में तेजी लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- इंदल, जेई पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed