फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   orai % 147 recruits salute

147 रंगरूटों ने दी सलामी

Tue, 09 Aug 2022 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
orai % 147 recruits salute
पीटीसी में सलामी देते रिक्रू ट आरक्षी - फोटो : ORAI
महेवा। पीटीसी मंगरौल में सोमवार को रंगरूटों का दीक्षांत परेड समारोह आयोजित हुआ। अपर पुलिस महानिदेशक ज्योति नारायण ने परेड की सलामी लेकर निरीक्षण किया। इसके बाद रंगरूटों को कर्तव्य और निष्ठा की शपथ दिलवाई।
विज्ञापन

पुलिस प्रशिक्षण सेंटर में पिछले छह माह से 151 प्रशिक्षु आरक्षी प्रशिक्षण ले रहे थे। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद सोमवार को दीक्षांत परेड का आयोजन किया गया। इसमें 147 रंगरूट शामिल रहें। चार प्रशिक्षण पूरा नहीं कर पाए। इस दौरान कानूनी, व्यवहारिक ज्ञान, पुलिस के कार्यों की जानकारी, अस्त्र-शस्त्रों का संचालन, फायरिंग, जंगल ट्रेनिंग, दंगा नियंत्रण, यातायात कंट्रोल, प्राथमिक चिकित्सा आदि गतिविधियों का प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण ग्राउंड को रंगोली, तिंरगे गुब्बारों व फूलों द्वारा आकर्षक ढंग से सजाया गया था। पुलिस बैंड की धुन पर जवानों ने परेड कर मुख्य अतिथि को सलामी दी।
विज्ञापन

विभिन्न विषयों में उत्कृष्ट स्थान पाने वाले सौरभ सिंह, विपेंद्र सिंह, अशोक कुमार, अमित, अशोक यादव, कर्ण पंडित, कर्ण चौधरी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। संचालन आरटीसी मेजर देवकांत शर्मा ने किया। इस दौरान आरआई बृजेश कुमार, सूबेदार मेजर प्रदीप दीक्षित, आनंद सहित सभी आरक्षियों के परिजन शामिल रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed