फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Operation of two trains halted; Intercity service frequency reduced.

Jalaun News: दो ट्रेनों के संचालन पर लगा ब्रेक, इंटरसिटी के फेरों में कटौती

Fri, 25 Sep 2026 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Operation of two trains halted; Intercity service frequency reduced.
उरई। आगामी ठंड के मौसम को देखते हुए रेलवे ने झांसी-कानपुर रेलखंड से गुजरने वाली कुछ ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया है। परिचालनिक कारणों से दो ट्रेनों को निर्धारित अवधि में पूरी तरह निरस्त किया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों के फेरों में कटौती की गई है। झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि झांसी से कोलकाता जाने वाली प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एक्सप्रेस (22198) और कोलकाता से झांसी आने वाली प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बैरकपुर एक्सप्रेस (22197) को 4 दिसंबर से 28 फरवरी 2027 तक निरस्त किया गया है।
विज्ञापन


ग्वालियर से बरौनी जाने वाली छपरा मेल (11123) 3 दिसंबर से 25 फरवरी 2027 तक प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को निरस्त रहेगी। बरौनी से ग्वालियर आने वाली छपरा मेल (11124) 4 दिसंबर से 26 फरवरी 2027 तक प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को नहीं चलेगी। इसके अलावा झांसी से लखनऊ जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस (11109) का संचालन 5 दिसंबर से 28 फरवरी 2027 तक प्रत्येक शनिवार और रविवार को निरस्त रहेगा। यात्रियों से अपील की गई है कि यात्रा से पहले रेलवे की अधिकृत वेबसाइट अथवा नजदीकी रेलवे स्टेशन से ट्रेन की स्थिति की जानकारी प्राप्त कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed