{"_id":"65e4c76e59c1bc36cd025164","slug":"operation-of-sleeper-buses-in-the-name-of-tourist-permit-orai-news-c-224-1-ori1004-111678-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: टूरिस्ट परमिट के नाम पर स्लीपर बसों का संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: टूरिस्ट परमिट के नाम पर स्लीपर बसों का संचालन
विज्ञापन
जालौन। टूरिस्ट परमिट पर चल रही स्लीपर बसों का नगर से संचालन हो रहा है। बस संचालक नियमों की अनदेखी कर मनमर्जी से बसों का संचालन कर रहे हैं। जगह-जगह की सवारी बैठाकर बगैर टिकट के यात्रा करा रहे हैं।
बस संचालक परिवहन विभाग के नियमों की अनदेखी कर बसों का संचालन कर रहे हैं। टूरिस्ट परमिट से चलने वाली लग्जरी स्लीपर बसों के नियम अलग बनाए गए हैं। नगर से निकलने वाली बसें परिवहन विभाग की बसों की अनदेखी करने में लगी हुई है। देवनगर चौराहे पर अवैध रूप से टिकट बुकिंग सेंटर चलाए जा रहे। सवारियों को यात्रा के दौरान टिकट भी नहीं दिया जाता है। बस संचालक जगह-जगह की सवारी बैठा रहे हैं। सवारियों के साथ माल ढुलाई का काम भी कर रही है। परिवहन विभाग के नियमों के तहत बस संचालक को सवारियों की बुकिंग करना आवश्यक है तथा सवारियों को जीएसटी सहित टिकट देना अनिवार्य है। इसके साथ ही सीटों की संख्या के आधार पर ही सवारियों को टिकट बुकिंग संभव है। टूरिस्ट परमिट बस संचालक सवारियों को गैलरी में स्टूल व जमीन पर भी सवारियों पर टिकट बना रहे हैं। परिवहन विभाग इन बसों व संचालित बुकिंग काउंटरों की चेकिंग करने की जहमत नहीं उठाई।
परिवहन अधिकारी विनय कुमार पांडेय ने बताया कि टूरिस्ट परमिट पर जगह जगह की सवारी बैठाने व ओवर सवारी बैठाने के साथ सामान ढोना गैरकानूनी है। इनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।