फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Operation of canals stopped prematurely, budget was divided

Jalaun News: समय से पहले बंद दिया नहरों का संचालन, बजट की बंदरबांट

Fri, 22 Dec 2023 12:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Dec 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Operation of canals stopped prematurely, budget was divided
उरई। भारतीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत गल्ला मंडी सभागार में जगदेव सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई। इसमें किसानों की समस्याएं उठाई गई। जिलाध्यक्ष डॉ. द्विजेंद्र सिंह ने कहा कि जिले में समय से पहले खोदाई सफाई के नाम पर नहरों का संचालन बंद कर दिया गया। बजट के नाम पर बंदरबांट किया जा रहा है। जबकि कई जगह नहरों के ओवरफ्लो होने के कारण नष्ट हो रही है। ब्रजेश राजपूत ने कहा कि बिजली विभाग को कई बार अवगत कराने के बावजूद झुके हुए पोल और केबलों की मरम्मत नहीं की जा रही है। जिससे हादसे की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन

गोवंश को पकड़कर गोशालाओं में संरक्षित किया जाए। भगवान सिंह राजपूत ने कहा कि रबी की दलहन की फसलें इल्ली के प्रकोप से नष्ट हो रही है। अवशेष खड़ी फसलें खेतों में सूख रही है। जिससे किसान परेशान है। उन्होंने बीमा कंपनी से सर्वे कराकर दैवीय आपदा फंड से किसानों को राहत दिलाने की मांग की है। इस दौरान जितेंद्र चौहान, देवेंद्र बिदुआ, मंगल सिंह राजपूत, शिवसहाय, रोहित सिंह, अशोक दीक्षित, गोविंद सिंह, राजाराम,जागेश्वर दयाल, विश्वनाथ राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed