फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Only helmet invoices, no attention to dangers

सिर्फ हेलमेट के चालान, खतरों पर नहीं कोई ध्यान

Mon, 02 Dec 2019 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
Only helmet invoices, no attention to dangers
उरई। हर साल की तरह इस साल का भी यातायात माह भी सिर्फ भाषणों व गोष्ठियों तक ही निपट गया। इस बार के यातायात माह में एक बात जरूर खास रही और वह था हेलमेट का चालान, आदमी घर से दूध, दवा या फिर सब्जी लेने भी बिना हेलमेट निकला तो उसे पांच सौ रुपये का चालान नहीं तो सिपाहियों की सौ दो रुपये में ही मुठ्ठी तो गर्म जरूर करनी पड़ी। वैसे तो इस बार सीट बेल्ट पर भी जोर रहा लेकिन ज्यादातर गाड़ियों में विधायक, अध्यक्ष, प्रदेश सरकार आदि लिखा होने के कारण इनके चालान की संख्या कम ही रही।
विज्ञापन

हैरत की बात तो यह है कि शहर के सबसे व्यस्त चौराहे शहीद भगत सिंह पर जहां सुबह से ही होमगार्ड व सिपाही झांकी की तरह सज जाते हैं, वहीं से पूरे दिन ई रिक्शा, आटो, लोडर और टेंपो ओवरलोड होकर निकलते हैं, लेकिन पुलिस का निशाना सिर्फ बिना हेलमेट बाइक सवार ही होता है। ओवरलोड वाहनों में कोई बांस बल्ली लादे हो या फिर लोहे की सरिया, इन गाड़ियों को कहीं पर भी कोई रोकटोक इस बार भी नहीं देखने को मिली।
विज्ञापन

यही हाल जाम का भी रहा, पूरे माह भर शहीद भगत सिंह चौराहा, राठ रोड स्थित मंदिर वाला तिराहा, जिला परिषद रोड, कालपी बस स्टैंड सभी जगहों पर रोजाना सुबह शाम का जाम लोगों की परेशानी का कारण बना रहा। चौराहों व बाजारों के अतिक्रमण पर भी पुलिस का कोई डंडा नहीं चला और न ही नगर पालिका का बुलडोजर गरजा, लिहाजा बजरिया, अस्पताल रोड, माहिल तालाब, घंटाघर, डीवीसी रोड पर तो लोगों का पैदल चलना दूभर बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed