फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Only after the lockdown opens, the house will be able to go

लॉकडाउन खुलने के बाद ही घर जा सकेंगे जमाती

Wed, 29 Apr 2020 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Only after the lockdown opens, the house will be able to go
जामतियों को चेक करने पहुंचे एसडीएम व कोतवाल - फोटो : ORAI
जालौन। लॉकडाउन खत्म होने के बाद ही जमाती अपने घरों को जा सकेंगे। तब उन्हें क्वारंटीन सेंटर पर ही रहना होगा। यह बात एसडीएम सुनील शुक्ला ने बुधवार को नूरानी मस्जिद में मौजूद जमातियों से कही। उधर, कालपी कॉलेज कालपी में गैर प्रांत के 39 श्रमिकों को क्वारंटीन करके ठहराया गया है।
विज्ञापन

नगर के सहावनाका स्थित नूरानी मस्जिद में 11 जमातियों को क्वारंटीन किया गया था। यह 11 मार्च को मस्जिद आए थे। लॉकडाउन के बाद इनका सीएचसी में स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। इसके बाद सभी को मस्जिद में 14 दिनों के लिए क्वारंटीन में रहने के निर्देश दिए गए। क्वारंटीन अवधि पूर्ण होने के बाद लॉकडाउन भी बढ़ गया। ऐसे में कानपुर के ये सभी जमाती यहीं फंसे रह गए।
विज्ञापन

बुधवार को एसडीएम सुनील कुमार शुक्ला व कोतवाल सुनील सिंह ने मस्जिद में सभी जमातियों का लिस्ट में नाम चेक कर उनका मिलान किया। साथ ही उन्हें निर्देश दिए कि लॉकडाउन की अवधि तक वह मस्जिद में ही रहें। लॉकडाउन के खुलने के बाद वे वापस लौट सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी कालपी के अनुसार, एसडीएम कौशल कुमार ने बताया कि शासन से नए आदेश के मुताबिक ही गैर प्रांतों के लोगों को वापस घर भेजा जाएगा। बुधवार को डां. पुष्पेंद्र सिंह की टीम ने सभी लोगों कि चिकित्सीय टेस्ट किया। भोजन की भी व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed