फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Online stock of 15 tonnes of fertilizer, zero on the spot, report filed against operator

Jalaun News: ऑनलाइन 15 टन खाद का स्टॉक, मौके पर शून्य, संचालक पर रिपोर्ट दर्ज

Wed, 27 Aug 2025 01:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Online stock of 15 tonnes of fertilizer, zero on the spot, report filed against operator
जालौन। जिला कृषि अधिकारी ने सोमवार को नगर में संचालित श्रीराम इंटरप्राइजेज पर छापामारी कर जांच की थी। इस दौरान ऑनलाइन स्टाक में 15 टन यूरिया दिख रहा था, जबकि मौके पर स्टाक शून्य मिला। इस पर कृषि अधिकारी ने दुकान के मालिक के खिलाफ खाद की कालाबाजारी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


जिला कृषि अधिकारी गौरव यादव ने सोमवार को नगर में खाद की दुकानों का निरीक्षण किया था। अस दौरान उन्होंने नगर में संचालित खाद की श्रीराम इंटरप्राइजेज की जांच की थी। जांच के दौरान ई पॉस मशीन स्टाक में 15.975 मीट्रिक टन यूरिया खाद दिख रही थी। भौतिक सत्यापन के दौरान मौके पर स्टाक शून्य मिला था। आनलाइन होने और मौके पर स्टाक शून्य मिलने पर दुकान के संचालक पर खाद की कालाबाजारी का आरोप लगा था। इसके बाद जिला कृषि अधिकारी गौरव यादव ने दुकानदार के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाल अजय ब्रह्म तिवारी ने बताया कि जिला कृषि अधिकारी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed