फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   One person died due to fever, two sons fell ill

Jalaun News: बुखार से एक व्यक्ति की मौत, दो बेटे बीमार

Wed, 13 Dec 2023 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Dec 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
One person died due to fever, two sons fell ill
उरई। बुखार से पीड़ित एक व्यक्ति की मौत हो गई। उसके दो बेटे भी बीमार हो गए।
विज्ञापन

सूचना पाकर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। वहीं, डेंगू के अलग-अलग स्थानों पर तीन नए केस मिले हैं। इसके साथ ही डेंगू मरीजों की संख्या बढ़कर 189 हो गई है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव निवासी माधौ सिंह (52) को एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। परिजन उन्हें झांसी के निजी अस्पताल लेकर गए, जहां उनकी मौत हो गई। वहीं, उनके बेटे सतीश और नीरज को भी बुखार आ रहा था। उन्होंने उरई मेडिकल कॉलेज में जांच कराई है। सूचना पाकर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर जांच-पड़ताल की। गांव की आशा कार्यकर्ताओं के साथ गांव में 52 घरों में जाकर जांच पड़ताल की। 185 लोगों की जांच की गई। आसपास के घरों में लार्वासाइड का छिड़काव भी किया गया।
विज्ञापन

संचारी रोग के नोडल अधिकारी व एसीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि बड़ागांव में बुखार की सूचना पर हुई मौत की जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य टीम ने मौके पर पहुंचकर निरोधात्मक कार्रवाई की है। मृतक को बुखार के साथ अन्य बीमारी भी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा उपेंद्र (21) निवासी काशीपुरा, राघवेंद्र सिंह (22) निवासी हरदोई गूजर और अंकिता निवासी नया पटेलनगर की डेंगू की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही डेंगू मरीजों की संख्या बढ़कर 189 हो गई है। स्वाथ्य विभाग की टीमों ने निरोधात्मक कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed