फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   One more old woman died after consuming oil, the number reached five

Jalaun News: तेलू खाने से एक और वृद्धा की मौत, संख्या हुई पांच

Sat, 26 Oct 2024 01:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
One more old woman died after consuming oil, the number reached five
कोंच। तेलू खाने से बीमार हुई वृद्धा की मौत हो गई। बुधवार को ही वह झांसी से इलाज कराकर लौटी थी। तेलू खाने वालों की यह पांचवीं मौत है। वृद्धा की मौत से गांव में मातम पसर गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

कैलिया थाना क्षेत्र के बरोदा कलां निवासी साहब सिंह ने भैंस के बच्चे को जन्म देने पर तेलू खाने के लिए 7 अक्तूबर को लोगों को आमंत्रित किया गया था। इसको खाने से 77 लोग बीमार हुए थे। जिसमें एक किशोर सहित चार लोगों की मौत पहले ही हो चुकी थी, जबकि शुक्रवार की सुबह फूल कुंवर (69) की मौत हो गई।
विज्ञापन

पुत्र राजेंद्र ने बताया कि बीमार होने के बाद झांसी में उनका इलाज चल रहा था। बुधवार को ही वह छुट्टी कराकर लौटी थी। सुबह उनकी मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। कैलिया थाने के दरोगा सुमित पांडे ने साहब सिंह के खिलाफ 11 अक्टूबर को एफआईआर भी दर्ज कराई थी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed