{"_id":"5ebd8ccc8ebc3e905a08e707","slug":"one-lakh-theft-including-jewelry-and-cash-orai-news-knp560174488","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेवर-नगदी समेत एक लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेवर-नगदी समेत एक लाख की चोरी
विज्ञापन
आटा के उकासा में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान दिखाते परिजन।
- फोटो : ORAI
जेवर-नगदी समेत एक लाख की चोरी
छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने वारदात को दिया अंजाम
फोटो-1- कमरे में पड़ा बिखरा सामान दिखाता ग्रह स्वामी।
संवाद न्यूज एजेंसी
आटा। थाना क्षेत्र के ग्राम उकासा में बुधवार देर रात छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने घर के कमरे में रखे बक्से से जेवर-नगदी समेत एक लाख का माल पार कर दिया। गृहस्वामी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। थानाध्यक्ष जेपी पाल का कहना है मामला संदिग्ध है, जांच की जा रही है।
आटा के उकासा निवासी चंद्रशेखर ने बताया कि बुधवार रात में वह परिवार सहित कमरे में सो रहा था। रात को चोर छत के रास्ते घर के अंदर घुसे और बक्से का ताला तोड़कर सोने की झुमकी, चांदी की हाफपेटी 250 ग्राम, एक जोड़ी चांदी की पायल 250 ग्राम व 37 हजार रुपये नगद समेत लगभग एक लाख का माल पार कर ले गए। तभी करीब रात के ग्यारह बजे पुत्र पवन उठा तो उसने कमरे का दरवाजा खुला देखा तो हम लोगों को जगाया। जब हम लोग कमरे में पहुंचे तो बक्से का तोला टूटा पड़ा था और जेवर व नगदी गायब थी। चंद्रशेखर के मुताबिक, उसने गल्ला बेचकर जमीन बलकट में लेने के लिए 37 हजार रुपये इकट्ठा कर बक्से में रखे थे। चोर जेवर के साथ रुपये भी चुरा ले गए। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।