फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   One killed, another injured in car collision

कार की टक्कर से एक की मौत, दूसरा घायल

Tue, 20 Jun 2017 12:05 AM IST
अमर उजाला जालौन
अमर उजाला जालौन Updated Tue, 20 Jun 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
One killed, another injured in car collision
Accident

जालौैन कोतवाली क्षेत्र में सुढ़ार सलाबाद गांव के पास तेज रफ्तार इंडिका कार ने बाइक सवार युवकों को कुचल दिया। इसमें एक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। उसकी हालत गंभीर देख झांसी रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद चालक भाग निकला। पुलिस ने बताया कि आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।

विज्ञापन


कस्बा रामपुरा निवासी राकेश (30) पुत्र केदार अपने साथी प्रवीन के साथ सोमवार की सुबह बाजार करने जालौन आया था। खरीदारी के बाद दोनों बाइक से रामपुरा लौट रहे थे। जालौन कोतवाली के सुढ़ार सलाबाद गांव के समीप पीछे से आ रही तेज रफ्तार इंडिका ने दोनों को कुचल दिया। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा होता देखकर लोग दौड़ पड़े और चालक को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह भाग निकला।
विज्ञापन


हादसे की जानकारी पाकर यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। राकेश ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उसके साथी प्रवीन की हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया। हादसे की सूचना मिलने पर मृतक और घायल युवक के परिजन अस्पताल पहुंचे। कोतवाल ने बताया कि इंडिका चालक के बारे में आसपास के दुकानदारों से जानकारी ली गई है। जल्द ही चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने बताया कि राकेश हेलमेट नहीं लगाए था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed