{"_id":"6577fc9e479e6edb02064e7d","slug":"one-hour-jam-on-the-main-road-police-jeep-also-stuck-orai-news-c-224-1-ori1001-8117-2023-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: मुख्य सड़क पर एक घंटे जाम, पुलिस की जीप भी फंसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: मुख्य सड़क पर एक घंटे जाम, पुलिस की जीप भी फंसी
विज्ञापन
कोंच। कस्बे की मुख्य सड़क पर छावला की पुलिया से लेकर चंदकुआं तक करीब आधा किलोमीटर तक एक घंटे तक जाम लगा रहा। जाम के झाम में लोग परेशान रहे। पुलिस की जीप भी जाम में फंस गई। जाम में स्कूली बच्चे भी फंसे रहे।
कस्बे में अतिक्रमण से जाम की समस्या बढ़ती ही जा रही है। बाईपास का निर्माण हो जाने के बाद भी बड़े वाहनों का प्रवेश कस्बे के अंदर से बंद नहीं हुआ है। इससे आए दिन मेन रोड पर जाम के झाम से लोगों को बेवजह परेशान होना पड़ता है। सोमवार को दोपहर एक बजे से लगा जाम पूरे एक घंटे तक लोगों को रुलाता रहा।
तहसील के नीचे ढाल पर स्थित स्कूल और छावला की पुलिया से लेकर करीब आधा किलोमीटर दूर चंदकुआं स्मारक तक लगे जाम में तमाम छोटे-बड़े वाहन फंसे रहे। किसी काम से निकली पुलिस जीप भी जाम में जाकर फंस गई। सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूली बच्चों को हुई। इलाके में चल रहे कई विद्यालयों की उसी वक्त छुट्टी हुई जिससे उन्हें लेने गए अभिभावकों की बाइकें भी जाम में फंस गईं, साथ ही पैदल अपने घरों को जा रहे स्कूली बच्चे भी वहीं जाम में जाम होकर रह गए।
विज्ञापन
हालांकि बाद में पहुंची पुलिस ने किसी तरह एक एक कर वाहनों को हटवाया तब कहीं जाकर एक घंटे बाद जाम खुल सका। जाम लगने का सबसे बड़ा कारण बड़े वाहनों का शहर के अंदर आना तो है ही, दुकानदारों द्वारा सड़कों पर किया गया अतिक्रमण भी बड़ी वजह है।
एसडीएम अतुल कुमार का कहना है कि जल्द ही नगर के व्यापारियों व दुकानदारों के साथ बैठक करके प्रशासन इन समस्याओं पर बात करेगा और इनका हल निकालेगा।