फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   One death from Corona 104 infected and found

कोरोना से एक की मौत 104 संक्रमित और मिले

Sun, 18 Apr 2021 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
One death from Corona 104 infected and found
उरई। बेकाबू कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को कोरोना संक्रमितों का आकंड़ा सौ के पार हो गया। 104 नए संक्रमित मिले है। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5038 हो गई है। एक और व्यक्ति की मौत हुई है। इसके साथ ही मृतकों की संख्या भी 54 हो गई है। अब तक 4238 ठीक हो चुके हैं। फिलहाल एक्टिव केस 746 हैं।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से देर रात जारी रिपोर्ट के मुताबिक, लोगों की सैंपलिंग का काम रविवार को भी जारी रहा। उरई तहसील क्षेत्र में सर्वाधिक 51 केस मिले है तो जालौन तहसील क्षेत्र में आठ, कालपी तहसील क्षेत्र में 13 केस, माधौगढ़ तहसील क्षेत्र में 27, कोंच तहसील क्षेत्र में पांच केस मिले हैं। इनमें पूल टेस्टिंग में 66 और कांटेक्ट ट्रेसिंग में 38 केस सामने आए हैं। 636 सैंपल जांच के लिए भेजे गए। कोरोना को हराने वाले 62 को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ ऊषा सिंह का कहना है कि संक्रमण लगातार बढ़ रहा है और इसके फिलहाल थमने की उम्मीद भी नहीं है इसलिए हम सबको सावधान रहने की जरूरत है। बेवजह घर से बाहर न निकले। मास्क लगाकर रखें। सामाजिक दूरी बनाए रखें और हाथ धोते रहे। खांसी, जुकाम, बुखार आदि होने पर जांच कराए। उन्होंने टीकाकरण भी कराने पर जोर देते हुए कहा कि 45 साल से अधिक आयु के सभी लोग अपने नजदीकी बूथ पर टीकाकरण कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, महेवा संवाद के अनुसार, सिरसा कलार क्षेत्र के ग्राम न्यामतपुर स्थापित इंडियन बैंक में तैनात कैशियर की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। न्यामतपुर इंडियन बैंक के कैशियर विनोद कुमार सैनी (40) की हालत गुरुवार को बैंक में ही बिगड़ गई थी। उन्हें दोपहर दो बजे के आसपास कानपुर भेज दिया गया था। शनिवार की रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। विनोद की एक साल पहले ही मृतक आश्रित कोटे से बैंक में नौकरी लगी थी।

माधौगढ़ संवाद के अनुसार, सीएचसी में 77 लोगों की कोरोना जांच की गई। इनमें डाक्टर, एएनएम सहित पांच लोग कोरोना पॉजिटिव निकलने से अस्पताल परिसर पर हड़कंप मच गया। इसके बाद अस्पताल के पास खुले ज्यादातर मेडिकल स्टोर बंद रहे। दवा के लिए मरीज भटकते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed