फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   One dead, three injured in bike collision

Jalaun News: बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत, तीन घायल

Thu, 04 Jan 2024 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jan 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
One dead, three injured in bike collision
उरई/माधौगढ। दो बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत और तीन लोग घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर है। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

सिरसाकलार थाना क्षेत्र के जहटौली गांव के रहने वाले अनुरुद्ध पांडेय (42) अपने रिश्तेदार माधौगढ़ थाना क्षेत्र के सिरसा दोगढ़ी निवासी अश्वनी दुबे उर्फ दद्दू (30) के साथ सिरसाकलार से लौट रहे थे। बुधवार की देर रात उनकी बाइक जखा बंबा के पास पहुंची तो सामने से आ रही बाइक से भिड़ गई। दोनों बाइकों के चारों लोग गिर गए और इनमें तीन गंभीर रूप से घायल हो गए।
दूसरी बाइक पर रामवंत, मनोज थे। राहगीरों ने चारों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। डॉक्टर ने अश्वनी दुबे को मृत घोषित कर दिया। वहीं, अनुरुद्ध को कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया। घायलों में तीन का इलाज चल रहा है। दो की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन



आठ माह पहले अपनी बेटी को खो चुका अश्विनी हर दिन उसकी याद में आंसू बहाता था। उसकी पत्नी ने उसे दगा दे दिया था और उसकी बेवफाई को जब उसकी छह साल की बेटी अंशिका ने पकड़ लिया तो रिश्ते को कलंकित करती उस मां ने अपने ही बेटी की हत्या कर दी थी। यह जानकारी देते हुए अश्विनी के पिता ओम प्रकाश ने बताया कि अप्रैल 2023 की इस घटना के बाद से अश्विनी की पत्नी जेल में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि उस महिला ने अपनी बेटी की हत्या कर गांव के बाहर अस्पताल के पास फेंक दिया था। खेती-किसानी कर परिवार पालने वाला अश्विनी उस घटना के बाद से ही काफी परेशान रहता था। दुखी ओम प्रकाश ने बताया कि घर में जो चहक थी, नातिन के जाने के बाद खत्म हो गई। अब बेटा भी खो दिया। यह पहाड़ भरा दुख काटना बहुत मुश्किल हो रह है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed