{"_id":"5c72dfd6bdec227374276297","slug":"one-bike-rider-dies-in-bus-collision-two-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस की टक्कर से एक बाइक सवार की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस की टक्कर से एक बाइक सवार की मौत, दो घायल
Sun, 24 Feb 2019 11:48 PM IST
gaurav gaurav
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
Published by: gaurav gaurav
Updated Sun, 24 Feb 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर खड़ी पुलिस और ग्रामीण।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेढ़र थाना क्षेत्र के गांव मानपुरा निवासी इंदल पुत्र नंदराम दोहरे (22) बाइक से अपनी ससुराल सिरसादोगढ़ी जा रहा रहा था। जब उसकी बाइक माधौगढ़ थाना क्षेत्र के गांव जनकपुर के पास पहुंची तो वहां खड़े रूप सिंह पुत्र बलराम (30) व उसका भतीजा सौरभ पुत्र विजय दोहरे (20) लिफ्ट मांगकर बाइक पर बैठ गए। जब उनकी बाइक गोपालपुरा के पास पहुंची तभी बंगरा से भिंड की ओर जा रही प्राइवेट बस ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
जिससे बाइक पर सवार चाचा व भतीजे उछलकर दूर जा गिरे और बाइक चला रहा इंदल बस के पहिये के नीचे आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बलराम व विजय गंभीर रुप से घायल हो गए। वहां से गुजर रहे राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां से हालत नाजुक होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं बस चालक बस छोड़कर मौके से भाग गया। सूचना पाकर पहुंचे परिजन व आसपास मौजूद लोगों ने बस में तोड़ फोड़ कर दी। पुलिस के समझाने के बाद आक्रोशित लोग शांत हुए।
विज्ञापन
छूटी भी नहीं थी हाथों की मेहंदी, उजड़ा सुहाग
सड़क हादसे में जान गंवाने वाले इंदल की पत्नी वंदना का रो रोकर बुरा हाल है। एक माह पहले ही जन्म भर साथ निभाने कसम खाने वाले इंदल मात्र एक माह में ही उसका साथ छोड़ गया। शादी की मेहंदी अभी छूटी भी नहीं थी कि उसका सुहाग उजड़ गया। एक माह पहले 23 जनवरी को वंदना और इंदल की शादी हुई थी। उसकी मौत से घर में कोहराम मचा है। ब्यूरो
विज्ञापन