फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   One accused of assault and kidnapping in Jalaun arrested

जालौन में मारपीट व अपहरण के मामले का एक आरोपी गिरफ्तार

Thu, 22 Oct 2020 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
One accused of assault and kidnapping in Jalaun arrested
जालौन। पूर्व भाजपा सभासद पुत्र व भतीजे के साथ हुई मारपीट व अपहरण के मामले में कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया। जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया। बीती 18 अक्तूबर की देर शाम बाजार बैठगंज में चार युवकों ने पूर्व भाजपा सभासद लालन ताम्रकार के पुत्र ऋषभ व भतीजे श्रीराम ताम्रकार को न सिर्फ दौड़ा दौड़ाकर पीटा था, बल्कि उनके बाइक पर बैठाकर अज्ञात स्थान पर भी ले गए। सूचना के बाद सक्रिय हुई पुलिस की नाकेबंदी के चलते चारों युवक उन्हें उरगांव रोड पर छोड़कर भाग निकले थे। उक्त मामले में पूर्व सभासद की सूचना पर पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ मारपीट व अपहरण का मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन

उक्त मामले के खड्यंत्र अभिनंदन को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। जबकि गुरुवार की सुबह सीओ विजय आनंद के नेतृत्व में कोतवाल रमेशचंद्र मिश्र, इंस्पेक्टर क्राइम विनय दिवाकर, एसएसआई आनंद सिंह, चौकी प्रभारी दीक्षित व एसआई देशराज यादव की टीम ने कोंच चौराहे पर कहीं बाहर भागने की फिराक में खड़े आरोपी सद्दाम को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सद्दाम के खिलाफ कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेजा गया। उक्त संदर्भ में कोतवाल रमेशचंद्र मिश्र ने बताया कि मामले में चार लोग नामजद हैं। जिनमें अपहरण का षड्यंत्र रचने वाले युवक के साथ ही मारपीट व अपहरण की घटना में शामिल रहे सद्दाम को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अन्य युवकों की भी तलाश जारी है। पुलिस उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। शीघ्र ही अन्य आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन

बाइक व स्कूटी टकराई, पांच घायल
जालौन। स्कूटी में पेट्रोल डलवाकर निकल रही महिला की स्कूटी में बाइक सवार लोगों ने टक्कर मार दी। जिससे स्कूटी व बाइक सवार पांच लोग घायल हो गए। जिन्हें सीएचस में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उरई कोतवाली क्षेत्र के नया पटेलनगर निवासी संध्या (41) का पैतृक गांव छानी खास में है। गुरुवार की दोपहर वह किसी काम से स्कूटी से उरई से छानी खास आ रही थीं। तभी भिटारा के पास स्थित एक पेट्रोल पंप पर वह पेट्रोल डलवाने लगी। पेट्रोल डलवाकर जैसे ही वह बाहर निकलने लगी तभी बाइक सवार वीर बहादुर, अमित कुशवाहा व आरती निवासीगण माधौगढ़ वहां से उरई की ओर निकले। अचानक स्कूटी व बाइक में टक्कर हो गई। जिसमें बाइक व स्कूटी पर सवार पांचों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके से निकल रहे राहगीरों ने सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहा उनका इलाज चल रहा है। संवाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed