{"_id":"61f8230a8b088d11f25ba19a","slug":"on-the-pretext-of-tantra-mantra-the-women-s-jewelry-was-taken-away-orai-news-knp6781683146","type":"story","status":"publish","title_hn":"तंत्र मंत्र के नाम पर टप्पेबाजों ने महिला से जेवर हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तंत्र मंत्र के नाम पर टप्पेबाजों ने महिला से जेवर हड़पे
विज्ञापन
उरई। शहर कोतवाली क्षेत्र में तंत्र मंत्र के नाम पर तीन टप्पेबाज एक महिला के जेवरात लेकर भाग गए। महिला के परिजनों ने कोतवाली में तहरीर दी। घटना के छह दिन बाद पुलिस ने तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस टप्पेबाजों की तलाश कर रही है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के नया पटेल नगर निवासी सतेंद्र सिंह ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसकी मां रूमा देवी 24 जनवरी की दोपहर घर से जिला परिषद रोड स्थित बाजार से सब्जी लेने गई थी। उसी दौरान एक-एक कर आए तीन लोगों ने आकर मां से बातचीत शुरू कर दी। रूमा को बताया कि तुम्हारे घर में सुख
समृद्धि नहीं हो पा रही है। अपने घर से सोने के जेवर ले आओ। तंत्र मंत्र के बाद वे लोग जेवरों को छू लेंगे, तो सुख समृद्धि आने लगेगी। इसके बाद तीनों टप्पेबाज उसके घर के पास आ गए। मां ने घर से सोने की एक चेन, अंगूठी, एक लाल मोती, सोने के गणेशजी की माला लाकर टप्पेबाजों को थमा दी। इसके बाद टप्पेबाजों ने कागज
विज्ञापन
की पुड़िया बनाकर पूजा पाठ करना शुरू कर दिया। इसके बाद कागज की पुड़िया रूमा देवी को सौंप दी। जब उन्होंने घर जाकर पुड़िया खोलकर देखी, तो उसमें पत्थर निकले। इसके बाद उन्होंने परिजनों को मामले की जानकारी दी।
परिजनों ने टप्पेबाजों की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। थाना प्रभारी के मुताबिक तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच की जा रही थी। इसलिए रिपोर्ट दर्ज होने में देरी हुई है। जल्द की टप्पेबाजों का पता लगा लिया जाएगा।