फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   On the demand of restoration of scholarship, the SP students demonstrated

छात्रवृत्ति बहाली की मांग पर सपा छात्रसभा ने किया प्रदर्शन

Mon, 13 Sep 2021 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
On the demand of restoration of scholarship, the SP students demonstrated
कलेक्टेड में नारेबाजी करते सपा छात्र सभा के पदाधिकारी - फोटो : ORAI
उरई। आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राओं के लिए छात्रवृत्ति की बहाली की मांग को लेकर सपा छात्रसभा ने सोमवार को प्रदर्शन किया और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन दिया। इसमें छात्रवृत्ति की सुविधा बहाल करने की मांग की।
विज्ञापन

सपा छात्रसभा के जिलाध्यक्ष हिमांशु ठाकुर के नेतृत्व में मिलन यादव, संजय द्विवेदी, शरद यादव, आकाश, शिवम ठाकुर, सौरभ, आयुष, सागर चतुर्वेदी आदि ने कहा कि कोरोना संक्रमण के कारण शैक्षिक व्यवस्था में व्यवधान के साथ अभिभावकों की आर्थिक स्थिति पर भी प्रभाव पड़ा है, जबकि सरकार ने जीरो फीस और छात्रवृत्ति की सुविधा पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन

इसकी वजह से तमाम आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थी परेशान हैं। उन्होंने छात्रवृत्ति और जीरो फीस की सुविधा बहाल करने की मांग की ताकि अनुसूचित जाति, पिछड़े, अल्पसंख्यक और गरीब सामान्य वर्ग के छात्र अपनी पढ़ाई सुचारु रख सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed