फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   On suspicion of bike theft, two youths were locked in the police post and beaten, two constables were present in the line.

Jalaun News: बाइक चोरी के शक में दो युवक को चौकी में बंद कर पीटा, दो सिपाही लाइन हाजिर

Sat, 28 Oct 2023 12:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Oct 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
On suspicion of bike theft, two youths were locked in the police post and beaten, two constables were present in the line.
कोंच। बाइक चोरी के शक में चौकी में तैनात दो सिपाहियों ने एक युवक को पकड़ लिया। आरोप है कि चौकी ले जाकर उसके साथ जमकर मारपीट की। पीड़ित ने केंद्रीय राज्यमंत्री और सीओ से न्याय की गुहार लगाई है। इस पर एसपी ने दोनों सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के भेंड़ गांव निवासी धीरेेंद्र वर्मा ने सीओ रामसिंह को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि गुरुवार की शाम करीब 4 बजे वह घर से बाहर निकल रहा था, तभी गांव के ही लक्ष्मी पाल के साथ भेंड़ चौकी में तैनात सिपाही शिवा और नीरज आए और जबरन चौकी ले गए।
विज्ञापन

चौकी में लक्ष्मी पाल बाइक चोरी करने का उस पर झूठा आरोप लगाने लगा। इसी आरोप को लेकर उक्त दोनों सिपाहियों ने शाम 7 बजे तक करीब तीन घंटे उसे पीटा, जिससे उसके शरीर में कई जगह चोटें आईं हैं। आरोप है कि सिपाहियों ने उससे रुपयों की मांग की और धमकी दी कि गांव से भविष्य में अगर कोई बाइक चोरी होती है तो उसे ही फंसाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

धीरेंद्र ने सीओ को बताया कि लक्ष्मी पाल खुद ही अपनी बाइक बैंक में छोड़ आया था और उसी दिन शाम सात बजे उसकी बाइक मिल भी गई थी। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस कप्तान डॉ. ईरज राजा ने दोनों सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया।


केंद्रीय मंत्री को पीड़ित ने दिखाई चोटें
सिपाहियों की पिटाई से आहत धीरेंद्र शुक्रवार को केंद्रीय राज्यमंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा के कोंच स्थित आवास पर पहुंचा। उसने मारपीट की जानकारी उन्हें दी और शरीर की चोटों के निशान दिखाए। केंद्रीय राज्यमंत्री ने उसे आश्वासन देते हुए कहा कि न्याय दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed