फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   On Budhwa Mangal, chants of Bajrang Bali kept being heard in temples

Jalaun News: बुढ़वा मंगल पर मंदिरों में लगते रहे बजरंग बली के जयकारे

Wed, 18 Sep 2024 02:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Wed, 18 Sep 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
On Budhwa Mangal, chants of Bajrang Bali kept being heard in temples
उरई। बुढ़वा मंगल पर जिले भर में जगह-जगह आयोजन किए गए। शहर में भी सुबह तीन बजे से ही भक्त ठड़ेश्वरी मंदिर व मनसापूर्ण मंदिर पर दर्शन करने के लिए पहुंचने लगे थे। सुबह से लेकर रात तक मंदिरों में दर्शन करने वालों की लाइन लगी रही। जिला कारागार से लेकर कोंच बस स्टैंड तक लगे मेले में लोगों ने परिवार के साथ जाकर खरीदारी की।
विज्ञापन

शहर के प्रसिद्ध ठड़ेश्वरी मंदिर व मनसापूर्ण मंदिर पर बुढ़वा मंगल को लेकर विशाल मेला लगा। भगवान हनुमान के दर्शन करने के लिए सुबह तीन बजे से ही लोग मंदिरों में पहुंचने लगे। मंदिर प्रशासन की तरह से दो कतारें बनाई गई थी। एक कतार से श्रद्धालु जा रहे थे और दूसरे तरफ से निकाला जा रहा था। सुबह से ही लोग गांवों से मेला देखने के लिए परिवार के साथ निकल आए थे, मंदिर में दर्शन के बाद उन्होंने मेले का आनंद लिया। मेले में भी कई जगहों पर आकर्षक ऑफर देकर लोगों को लुभाया जा रहा था। सुबह से लेकर शाम तक कोंच रोड पर भीड़ बनी रही। जगह जगह चल रहे भंडारे में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। रात दस बजे के बाद थोड़ा माहौल कम हो गया। मेले की सुरक्षा को लेकर डीएम एसपी के साथ साथ जिले के अन्य अधिकारी दिन भर मेले की जानकारी लेते रहे।
विज्ञापन

कालपी संवाद के अनुसार, बुढवा मंगल पर सभी हनुमान मंदिरों पर भीड़ रही। नगर स्थित बटाऊलाल मंदिर, कालिया स्थान, चौकी मंदिर, छंगे आश्रम, भीमसेनी हनुमान मंदिर, तहसील परिसर स्थित मंदिर, यमुना पुल के पास स्थित बाई जी का मंदिर के अलावा स्टेशन चौराहा स्थित हनुमान मंदिर सहित सभी हनुमान मंदिरों में आस्था का सैलाब दिखा। जगह जगह भंडारे का भी आयोजन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरावन संवाद के अनुसार बुढवा मंगल पर कस्बा सरावन सहित आसपास के गांव में विराजमान हनुमान मंदिरों में सुबह से दर्शनार्थियों की भीड़ रही। हनुमान मंदिरों में रामचरितमानस का अखंड पाठ किया गया। बजरंग बली का दूध, दही शहद आदि सामग्री से अभिषेक किया गया। सरावन के गोहनी हनुमान हरी मंदिर पर भीड़ रही।


ग्रामीण क्षेत्रों में भी हनुमानजी की पूजा-अर्चना
एट/रामपुरा/माधौगढ़। कस्बे के कोटरा मोड़, कोंच रोड, पीडब्लूडी मंदिर, छोटी माता, बड़ी माता, गढ़ी, खेरापति धगुवा रोड, पुराना थाना, विकास कॉलोनी स्थित हनुमान मंदिर में झांकियां सजाई गई। भक्तों द्वारा भंडारे का आयोजन भी किया गया। रामपुरा संवाद के अनुसार, कलावती सर्वोदय विकास समिति की ओर से मंदिर पर बुढ़वा मंगल के मौके पर आयोजित मेले में भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान संकीर्तन पार्टी द्वारा भजन भी सुनाए गए। जिसमें धर्मेंद्र, जगदीश, सुरेश, सरस्वती औरैया, सतेंद्र विजदुआ,राहुल, सत्यप्रकाश ने भजन प्रस्तुत किए। माधौगढ़ संवाद के अनुसार, बुढ़वा मंगल कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्रों में धूमधाम से मनाया गया। ठडे़श्वरी मंदिर माधौगढ़ स्थित हनुमान मंदिर में रामचरित मानस का पाठ किया गया। अरविंद महाराज व श्रद्धालुओं ने सवामन का हवन किया गया। मंदिर के सामने दो दर्जन से अधिक दुकानदारों ने मिष्ठान,पूजा सामग्री आदि दुकानें लगा रखी थी। (संवाद)



पवनसुत हनुमान की आराधना को मंदिरों में उमड़ी भीड़

कोंच/आटा। बुढवा मंगल पर सुप्रसिद्ध दोहर के महावीर, उरई रोड स्थित पंचमुखी हनुमान जी महाराज, गुदरिया हनुमान मंदिर, किष्किंधा हनुमान मंदिर तथा पसरट के हनुमान मंदिर पर बिशेष अनुष्ठान और भंडारों का आयोजन हुआ। कई मंदिरों में श्रीराम चरित मानस के अखंड पाठ आयोजित किए गए। दोहर के महावीर मंदिर पर विशेष पूजा अनुष्ठान किए गए और भंडारे का वितरण किया गया। समिति के अध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी, आनंद दुबे, संजय यादव, जयप्रकाश रावत आदि रहे। कैलिया बस स्टैंड के पास स्थित नगर के प्राचीनतम मंदिर गुदरिया के हनुमान पर भी भक्तों का रेला देर रात तक चलता रहा। पसरट के हनुमान मंदिर व पंचमुखी हनुमान मंदिर पर भी बिशेष अनुष्ठान संपादित किए गए और भंडारे में भक्तों ने प्रसाद छका। आटा संवाद के अनुसार, बुढ़वा मंगल के अवसर पर आटा क्षेत्र के नेशनल हाइवे पर स्थित संकट मोचन हनुमानजी के मंदिर पर मेले का आयोजन हुआ। दूरदराज से आए श्रद्धालुओं ने हनुमानजी के दर्शन कर पूजा अर्चना की। इसके बाद मंदिर परिसर में लगे मेले में महिलाओं ने जमकर खरीदारी। मंदिर में भजन कीर्तन का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed