फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Old woman died due to truck collision

ट्रक की टक्कर से वृद्धा की मौत

Sat, 11 Apr 2020 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Old woman died due to truck collision
आटा में घटनास्थल पर जानकारी लेते पुलिस कर्मी - फोटो : ORAI
आटा। नेशनल हाईवे पर सब्जी मंडी के सामने सड़क पार कर रही वृद्धा को ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। संकट मोचन चौकी प्रभारी रामप्रकाश ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर ट्रक थाने लाकर खड़ा करा दिया।
विज्ञापन

उरई के मोहल्ला तिलक नगर निवासी मलिका (62) पत्नी आबिद अली शनिवार को आटा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे स्थित सब्जी मंडी में सब्जी लेने गई थी। सब्जी खरीदने के बाद घर जाने के लिए वह हाईवे पार करने लगी। तभी कानपुर से झांसी की ओर जा रहे ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। हाईवे पर खून से लथपथ वृद्धा महिला को देख राहगीरो ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताते हैं कि मलिका उरई में अपनी एक लड़की के साथ रहकर सब्जी बेचने का काम करती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed