फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Old woman burnt to death under suspicious circumstances

Jalaun News: वृद्धा की संदिग्ध हालात में जलकर मौत

Sat, 06 Apr 2024 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sat, 06 Apr 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
Old woman burnt to death under suspicious circumstances
उरई। संदिग्ध हालात में चारपाई पर लेटी 90 वर्षीय वृद्धा की जलकर मौत हो गई। जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया। वृद्धा करीब छह साल से अपनी बेटी दामाद के घर पर रह रही थी। वृद्धा के बेटों ने हत्या की आशंका जताई है। इसके बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन

सिरसा दोगढ़ी निवासी राकेश कुमार बसेड़िया की 90 वर्षीय मां कलावती करीब सात वर्ष से शहर कोतवाली क्षेत्र के पडूली में अपने बेटी ममता व दामाद कृष्णबिहारी के साथ रह रही थीं। गुरुवार की रात वह चारपाई पर लेटी थी। जहां उनकी संदिग्ध हालात में जलकर मौत हो गई।
विज्ञापन

दामाद कृष्णबिहारी ने बताया कि वह गुरुवार को रोज की तरह वह टिनशेड के नीचे चारपाई पर लेटी थी। पास ही रखी मोर्टिन की वजह से चारपाई में आग लग गई। आग से जलकर उनकी मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुत्र राकेश ने बताया कि वह तीन भाई हैं, जिसमें एक की मौत हो चुकी है। उनकी मां कलावती उसके पास रहती थी। लेकिन जमीन के लालच में बहन उन्हें अपने साथ ले आई। कई बार उसने उन्हें ले जाने की कोशिश की। लेकिन बहन ने भेजने से मना कर दिया। आरोप है कि वृद्धा को जलाया गया है। वृद्धा की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। कोतवाल वीरेंद्र पटेल का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed