फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Old man stabbed to death after fighting in a quarrel

झगड़े में बीचबचाव करने पर वृद्ध को लगा चाकू, मौत

Sun, 22 Dec 2019 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
Old man stabbed to death after fighting in a quarrel
झगड़े में बीचबचाव करने पर वृद्ध को लगा चाकू, मौत
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद। डकोर थाना क्षेत्र के ऐर गांव में बेटों के बीच हो रहे झगड़े में बीचबचाव के दौरान वृद्ध की चाकू लगने से मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, ऐर निवासी भईयालाल (70) के दो बेटे रामप्रसाद व पप्पू हैं। पप्पू कोई काम नहीं करता है इसलिए आज रामप्रसाद ने उसे डांट दिया। जिससे आक्रोशित होकर पप्पू ने गालीगलौज शुरू कर दी। जिस पर दोनों के बीच मारपीट होने लगी और आक्रोशित पप्पू ने चाकू से हमला कर दिया। इसी दौरान भईयालाल ने रामप्रसाद को बचाने की कोशिश की तो चाकू रामप्रसाद के हाथ में लगकर भईयालाल के पेट में घुस गई। जिस पर वह लहूलुहान होकर गिर पड़े और पप्पू भाग गया। झगड़े की आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस देर रात जब घर पहुंची तब तक वह दम तोड़ चुका था। रामप्रसाद के भी घायल होने के कारण अभी पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed