फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Officers did not reach 797 schools for eight months

गजब: 797 स्कूलों में आठ महीने से निरीक्षण को नहीं पहुंचा कोई अधिकारी

Mon, 08 Aug 2022 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Aug 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Officers did not reach 797 schools for eight months
उरई। जिले में 797 स्कूलों का आठ माह से किसी अधिकारी ने निरीक्षण नहीं किया है। जिओ लोकेशन ऐप से खुलासा होने पर महानिदेशक बेसिक शिक्षा ने नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

जिले में नौ ब्लाकों और नगरीय क्षेत्रों में 1510 परिषदीय स्कूल संचालित हैं। इसमें रामपुरा, माधौगढ़ के बीहड़ी इलाकों में ऐसे स्कूल है, जहां शिक्षक ही स्कूल नहीं जाते है। वहीं अब स्कूलों की मानीटरिंग जिओ लोकेशन एप से हो रही थी। जिसमें इस बात का खुलासा हुआ कि जिले के 797 स्कूलों में जनवरी से कोई अधिकारी निरीक्षण करने नहीं गया है।
विज्ञापन

बीएसए सचिन कुमार का कहना है कि जिन स्कूलों का निरीक्षण नहीं हुआ है। उनकी सूची बनाई जा रही है। यह सूची जुलाई के पहले की है। इसके बाद कई स्कूलों का निरीक्षण हो चुका है और यह संख्या भी कम हो गई है। सभी स्कूलों का निरीक्षण कराया जाएगा। शैक्षणिक व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है नियम
शासन से निर्देश है कि हर माह खंड शिक्षा अधिकारियों को कम से कम 40 स्कूलों का निरीक्षण करना अनिवार्य है। साथ ही जिला समन्वयकों, बीएसए और डायट प्राचार्य को भी 20-20 स्कूलों का हर माह निरीक्षण कर रिपोर्ट देनी है। जिला स्तर पर डीएम, सीडीओ, सीएमओ, डीडीओ, डीआईओएस, डीएसओ को पांच-पांच स्कूलों का हर महीने निरीक्षण करना है। यह लोग स्कूलों का भ्रमण कर वहां की शिक्षा की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं और कमियों को देखकर उसका निराकरण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed