{"_id":"58011b444f1c1b6c6128e2ea","slug":"ocb-burst-dark-in-70-villages","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओसीबी फुंकी, 70 गांवों में अंधेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओसीबी फुंकी, 70 गांवों में अंधेरा
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Fri, 14 Oct 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
जंगल की आग से पिघली तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्युत उपकेेंद्र रामपुरा में एक बार फिर से जर्जर ओसीबी फुंक गई। इससे करीब 70 गांवों की आपूर्ति ठप्प है। बिजली गुल होने से गांवों में अंधेरा पसरा है। इसके साथ ही पानी की किल्लत भी बढ़ गई है। खास बात तो यह है कि 24 घंटे से अधिक समय बीत गया है, लेकिन अब तक मशीनों को ठीक कराने का काम शुरू नहीं कराया गया है। इधर, आए दिन ओसीबी
मशीनों के फुंकने से गड़बड़ाई बिजली आपूर्ति को लेकर लोगों में आक्रोश है। इलाकाई लोगों से नई ओसीबी लगवाए जाने की मांग की। रामपुरा में विद्युत उपकेंद्र है। यहीं से रामपुरा, जगम्मनपुर से सटे गांवों में बिजली की आपूर्ति की जाती है। गुरुवार देर शाम उपकेंद्र में लगीं जर्जर ओसीबी मशीनों में आग लग गई और वह धमाके के साथ फुंक गई। ओसीबी केे
फुंकते ही रामपुरा, ऊमरी, जगम्मनपुर, टीहर, फतेहपुर, लोधीपुर, जसुआपुर, महटौली, जायघा, मई, पुरा महटौली, नरौल, नावली, राठौरनपुरा आदि करीब 70 गांवों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। गांवों में एकदम अंधेरा छा जाने से लोग परेशान हो गए। शुक्रवार को सुबह तक बिजली नहीं आई तो लोगों ने जानकारी की। पता चला कि विद्युत उपकेंद्र में ओसीबी फुंक गई
विज्ञापन
है। बिजली के गुल होते ही गांवोें में पानी संकट उत्पन्न हो गया। लोगों को पानी केे लिए दूरदराज के इलाकों की शरण लेनी पड़ी। रामपुरा निवासी दीपक गोस्वामी, तेजपाल सिंह, अजय पुरवार, नसीम खां, अनूप राठौर, नवीनेंद्र कुमार आदि का कहना है कि विद्युत उपकेंद्र की ओसीबी मशीनें काफी समय से जर्जर हैं। कई मर्तबा इन्हें बदले जाने की मांग की जा
चुकी है, लेकिन अधिकारी अनजान बने हुए हैं। इस वजह से आए दिन ओसीबी फुंकने से इलाकाई लोगों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ता है। इलाकाई लोगों ने नई ओसीबी मशीनें लगवाकर आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।