फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Observers see the mess angry booths

बूथों पर गंदगी देख प्रेक्षक नाराज

Sat, 11 Feb 2017 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Sat, 11 Feb 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
Observers see the mess angry booths
जीआईसी बूथ केंद्र का निरीक्षण करते प्रेक्षक बलिन देव। - फोटो : अमर उजाला

उरई (जालौन)। उरई विधानसभा क्षेत्र के प्रेक्षक बलिन देव ने शनिवार को शहर के तीन बूथ केंद्रों का निरीक्षण किया। जैसे ही वह निरीक्षण को जीआईसी के बूथ में पहुंचे तो वहां गंदगी देख उनका पारा चढ़ गया। उन्होंने  नाराजगी जताते हुए सफाई के निर्देश दिए। उन्होंने गांधी व आचार्य नरेंद्र देव इंटर कालेज बूथ का भी दौरा किया।

विज्ञापन

  
 जनपद में 23 फरवरी को मतदान है। प्रशासन की ओर से शहरी क्षेत्र में बनाए गए बूथों में क्या व्यवस्थाएं की गई हैं, इसको लेकर उरई विधानसभा क्षेत्र के प्रेक्षक बलिन देव ने तहसीलदार रोहिताश कुमार के साथ सबसे पहले जीआईसी मतदान केंद्र का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान प्रेक्षक को बूथ परिसर में गंदगी मिली, इस पर वे भड़क गए और उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए बूथ केंद्रों को चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। इसके बाद प्रेक्षक का काफिला सर्वोदय और आचार्य नरेंद्र देव इंटर कालेज पहुंचा। यहां पर भी उन्होंने 23 फरवरी को होने वाले चुनाव को लेकर व्यवस्थाओं को परखा। अधूरी कमियों को मतदान के ठीक पहले दूर कराने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed