फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Nutrition fortnight will improve the health of children

पोषण युक्त पौधे रोपने और सफाई के लिए किया जागरूक

Mon, 21 Mar 2022 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Nutrition fortnight will improve the health of children
उरई। डीएम व सीडीओ ने आंगनबाड़ी केंद्र पर फीता काटकर पोषण पखवारा अभियान का शुभारंभ किया। इसके बाद अधिकारियों ने केंद्र पर मौजूद शून्य से छह वर्ष तक के बच्चों की वजन व लंबाई का मापन करवाया। बच्चों व महिलाओं ने साफ सफाई के लिए जागरूक किया। उसके बाद पोषण वाटिका का निरीक्षण कर पोषण युक्त पौधे रोपने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन

भारत सरकार के निर्देश पर 21 मार्च से चार अप्रैल तक जिले के समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों पर चलेगा। सोमवार को डीएम प्रियंका निरंजन व सीडीओ अभय कुमार श्रीवास्तव ने वार्ड नंबर 25 शिवपुरी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में फीता काटकर पोषण पखवाड़े का शुभारंभ किया। सीडीओ ने नया पटेल नगर मेें स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण पखवाड़े का शुभारंभ किया। बताया कि इसमें बच्चों का वजन करना, लैंगिक संवेदनशीलता और जल प्रबंधन, एनीमिया प्रबंधन व रोकथाम की जानकारी दी जाएगी। इस दौरान सीडीपीओ विमलेश आर्या, रानी कुशवाहा, सीमा परवीन, नीलम, रेशमा, रेखा, ज्योति, रमाकान्त दोहरे, आदर्श तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed