फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Now you will not have to filter and drink water in Khutmili

Jalaun News: इंपैक्ट- का लोगो खुटमिली में अब छान कर नहीं पीना पड़ेगा पानी

Mon, 24 Apr 2023 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Mon, 24 Apr 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Now you will not have to filter and drink water in Khutmili
फोटो संख्या-08- पेयजल आपूर्ति शुरू होने पर खुशी जताते लोग। संवाद
विज्ञापन

फोटो संख्या-09- 18 अप्रैल को अमर उजाला में प्रकाशित खबर। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
कदौरा। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम खुटमिली गांव के बाशिंदों को भीषण गर्मी में पेयजल के लिए जद्दोजहद करना पड़ रही थी। लोग कुएं से पानी भरकर उसे छानकर पी रहे थे। अमर उजाला में 18 अप्रैल के अंक में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था।
अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद बीडीओ ने जल जीवन मिशन के ट्यूबवेल स्कीम से पानी की ट्रायल सप्लाई बंद होने के बारे में अधिकारियों को अवगत कराया। एडीएम नमामि गंगे विशाल यादव ने ट्यूबवेल की खराब मोटर को बदलवाने के निर्देश दिए। शनिवार रात पानी की सप्लाई गांव में बहाल हो गई।
विज्ञापन

गांव के चंद्रेश, मीना, उषा, आकांक्षा आदि ने बताया कि जलापूर्ति शुरू होने से गांव के लोगों को अब सुबह चार बजे नींद से उठकर लाइन नहीं लगानी पड़ेगी। ग्रामीणों को अब कुओं का पानी कपड़े से छानकर नहीं पीना पड़ेगा। ग्रामीणों ने योनोप्स के जिला सलाहकार देवेंद्र गांधी के प्रयासों को भी सराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीडीओ अश्वनि कुमार सिंह ने बताया कि पानी की आपूर्ति बहाल हो गई है। जो हैडपंप खारा पानी दे रहे हैं या खराब हैं उनको सही करवाया जाएगा। साथ ही कुओं की खुदाई के लिए अधिकारियों को पत्र लिखा गया है। जिससे कि लोगों को पीने के पानी की परेशानी न उठानी पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed