{"_id":"5d979e8d8ebc3e012e1f483e","slug":"now-vvpat-machines-will-be-kept-in-the-district-itself-orai-news-knp51777491","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब जिले में ही रखी जाएगी, वी वी पैट मशीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब जिले में ही रखी जाएगी, वी वी पैट मशीने
विज्ञापन
उरई। अब वीवीपैट मशीनों का भंडारण जिले में ही हो सकेगा। मशीनों को रखने के लिए अस्थाई गोदाम बनाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। शुक्रवार को जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर ने वीवीपैट के भंडारण के लिए गोदाम निर्माण का शिलान्यास किया।
चुनाव के दौरान वीवी पैट की आवश्यकता को लेकर जिले में अस्थाई तौर पर गोदाम बनाए जाते थे। जिले में एक भी स्थाई गोदाम न होने की वजह से हर वार चुनाव के समय इन्हें रखने को लेकर मंथन शुरू होता था, लेकिन अब प्रशासनिक अधिकारियों को इन्हें रखने व उनकी सुरक्षा के लिए विशेष जद्दोजहद नहीं करनी होगी। लोकसभा चुनाव के दौरान हुई परेशानी को देखते हुए जिलाधिकारी ने शासन को एक वेयर हाउस बनाने का प्रस्ताव भेजा था, जिसे हरी झंडी भी मिल गई।
स्वीकृति मिलते ही शुक्रवार को कलक्ट्रेट के पिछले हिस्से में भवन का शिलान्यास हुआ। जिलाधिकारी ने बताया कि निर्वाचन कार्यालय उरई में वी वी पैट के भंडारण हेतु गोदाम का निर्माण कार्य 82.444 लाख रुपए में कराया जाए रहा है। इसका टेंडर मे. अर्चना कंस्ट्रक्शन सीपरी झंासी को दिया गया है। कंपनी को यह कार्य मार्च 2020 तक पूर्ण करना है। जिसमें चार हाल व एक बरामदा बनाया जाएगा।