फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Now tax will be collected from guest house, hotel and hospital according to the area

Jalaun News: अब एरिया के हिसाब से वसूला जाएगा गेस्ट हाउस, होटल व हॉस्पिटल से कर

Tue, 08 Aug 2023 11:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Tue, 08 Aug 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Now tax will be collected from guest house, hotel and hospital according to the area
उरई। नगर में मकड़जाल की तरफ फैले गेस्ट हाउस, हॉस्पिटल और होटलों को अब सूचीबद्ध किया जाएगा। उसके बाद उनके एरिया के हिसाब से कर भी वसूला जाएगा। ये सालों पुराने कर देकर सुविधा ज्यादा ले रहे हैं। लेकिन अब ऐसा नहीं चलेगा। पालिका ने तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


नगर में कितने हॉस्पिटल, गेस्ट हाउस और होटल बने हैं। इस बात की सही जानकारी अभी तक तो पालिका को भी नहीं हो पाई है। पालिकाकर्मी गली-गली में जाकर चेक करेंगे कि घर के अंदर कोई हॉस्पिटल अथवा होटल तो नहीं चल रहा है। सभी को चिह्नित करके सूची में दर्ज किया जाएगा। उसके बाद उनकी नापतौल करके उन पर कर भी निर्धारित किया जाएगा।
विज्ञापन

अभी तक तो सालों पुराने कर को देकर गेस्ट हाउस, होटल संचालक सुविधा ज्यादा ले रहे थे। एक छोटे घर से भी कम का होटल, गे स्ट हाउस संचालक पर कर लग रहा था। इनको सुविधा अलग से दी जा रही थी। सब के लिए पालिका को अलग से साफ सफाई से लेकर पानी, बिजली की अलग व्यवस्था करनी पड़ती है। इन्हीं सब चीजों को लेकर पालिका अब कर बढ़ाने की तैयारी कर रही है। कर अधीक्षक गणेश प्रसाद ने बताया कि अभी तक 70 लोगो को नोटिस थमाया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम लगाई गई है। जो सभी को नोटिस पहुंचा रही है। इन नोटिस से कर नहीं बढ़ाया जाएगा। नोटिस के बाद कागज जमा करने का एक समय भी निर्धारित किया गया है। जिसके अंदर ही सभी जानकारी पालिका को देनी होंगी। जब सभी कागज मिल जाएंगे। उसके बाद उनके गेस्ट हाउस, हॉस्पिटल,होटल के एरिया के हिसाब से कर निर्धारित किया जाएगा। क्योंकि सालों पहले से जो कर देते चले आ रहे वही कर अभी भी दे रहे हैं। जो सुविधा उन्हें मिल रही हैं। उसके हिसाब से कर लगेगा तो उन्हें और अच्छी सुविधा मिल सकती हैं। पालिका की आय भी बढ़ेगी।
पालिका ने सिर्फ गृहकर क्यों बढ़ाया
सुर्खियों में रहने वाली पालिका ने गेस्ट हाउस, होटल व हॉस्पिटल को अभी तक कर में क्यों छूट दे रखी थी। क्या पालिका ने कोई साठगांठ कर रखी थी। जबकि लोगों के ऊपर पहले ही 50 की जगह 500 गृहकर लगाया जा रहा है। जबकि गेस्ट हाउस पर अब कर बढ़ाने का मन पालिका बना रही है। शहर में अभी तक पालिका में 110 गेस्ट हाउस पंजीकृत है। जिनसे अलग-अलग करीब दो हजार रुपये तक कर वसूला जाता है। हॉस्पिटल, होटलों का सही आंकड़ा पालिका के पास नहीं है।


वर्जन

नगर में कितने होटल, हॉस्पिटल व गेस्ट हाउस है। सभी की सूची बनाई जा रही है। जिसके लिए नोटिस दिए जा रहे हैं। उसके बाद कर भी बढ़ाने की योजना बनाई जाएगी। अभी सही आंंकड़े लिए जा रहे हैं। -विमलापति, ईओ पालिका, उरई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed