फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Now deposit water bill from mobile sitting at home

Jalaun News: अब घर बैठे मोबाइल से जमा करें पानी का बिल

Sat, 29 Jul 2023 01:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sat, 29 Jul 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
Now deposit water bill from mobile sitting at home
उरई। अगर पानी का बिल जमा करने के लिए आपको कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते हो या फिर जल संस्थान के कर्मचारी आपके घर आते हो अब ऐसा बिल्कुल नहीं होगा। अब आपके पानी के बिल की डोर आपके मोबाइल से जुड़ने वाली है। आप मोबाइल पर पानी का बिल जमा कर सकेंगे।
विज्ञापन


जल संस्थान के जिले में 85 हजार कनेक्शन है। जिन्हें टंकी नलकूप से पानी मिलता है। पानी पहुंचाने के लिए जल संस्थान को भी कड़ी तपस्या करनी पड़ती है। क्योंकि रोज 10 से 15 लीकेज की समस्याएं जल संस्थान ठीक करता है। यह आंकड़ा सिर्फ उरई का है । इसके बावजूद भी लोग समय पर बिल जमा नहीं करते हैं क्योंकि पानी का बिल ज्यादा ना आने कारण कार्यालय के चक्कर लगाना नहीं लगाना चाहते हैं।
विज्ञापन

जब बिल बढ़ जाता है तो ज्यादा बिल का बहाना बनाकर लोग बिल जमा नहीं करते हैं। धीरे-धीरे करीब 15 करोड़ से ज्यादा का बकाया जल संस्थान का लोगों पर है। जिसके चलते पांच हजार के करीब जल संस्थान आरसीबी जारी करने वाला है। बिल की समस्या से निपटने के लिए जल संस्थान ने सॉफ्टवेयर बनवा लिया है। जो मंडल स्तर पर बनवाया गया है। अब जनपद भर के जल उपभोक्ता सीधे फोन से ही अपना बिल जमा कर सकेंगे । जिस तरह बिजली या मोबाइल के बिल का मैसेज आ जाता है। वैसे ही पानी के बिल का भी मैसेज आपके मोबाइल तक पहुंच जाएगा। उसके बाद आप ऑनलाइन ही पानी का बिल जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी अधिशासी अभियंता श्याम बहादुर ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया के तहत मंडल स्तर पर ऑनलाइन बिल जमा करने के ठेका दिया गया है। जल संस्थान के कार्यालय में इसका ऑफिस भी बनेगा। ऑफिस में कर्मचारी की तैनाती की जाएगी। यही से पूरा डेटा ऑनलाइन होगा। जिले भर का डेटा कलेक्ट करने के लिए दस लोगों की टीम लगाई है। हर टीम में तीन तीन लोग शामिल हैं। लगभग दो महीने का समय लगेगा सभी डाटा इकट्ठा कर लिया जाएगा। जिसमें मोबाइल नंबर, कनेक्शन किस नाम से, किस स्थान पर है, कितना बिल बकाया है। इन सब चीजों को लिखा जाएगा। हर महीने जितना आपका पानी का बिल होगा। आपके पास मैसेज पहुंच जाएगा। जिसके बाद आप बिल जमा ऑनलाइन ही कर सकते हैं। इससे संस्थान को सहूलियत मिलेगी। समय से लोग बिल जमा कर सकेंगे तो और भी काम हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed