फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Now ACMO will take over the financial rights of CHC

Jalaun News: अब सीएचसी के वित्तीय अधिकार संभालेंगे एसीएमओ

Mon, 07 Aug 2023 01:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Mon, 07 Aug 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Now ACMO will take over the financial rights of CHC
कालपी। पिछले कई दिनों से मची उथल-पुथल के बाद सीएचसी कालपी का चार्ज एसीएमओ को सौंपा गया है। अब एसीएमओ डॉ. अरविंद भूषण वित्तीय अधिकारों का इस्तेमाल करेंगे।
विज्ञापन

बता दें कि सात जुलाई को जांच के दौरान एक युवा मरीज की मौत के मामले में तत्कालीन चिकित्साधीक्षक डॉ.उदय कुमार और एक निजी पैथोलॉजी संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी। 9 जुलाई को डॉ. उदय कुमार को चिकित्सा अधीक्षक के पद से हटाकर पीएचसी चुर्खी भेज दिया गया था। तबसे चिकित्सा अधीक्षक का पद रिक्त चल रहा था। इसी दौरान पिछले सप्ताह सीएमओ डॉ.एनडी शर्मा ने नदीगांव के गोवर्धनपुरा स्वास्थ्य उप केंद्र प्रभारी डॉ. अनिल कुमार को सीएचसी का चिकित्साधीक्षक बनाया गया था। लेकिन डॉ. अनिल कुमार ने ज्वाइन नहीं किया। इधर, अधीक्षक के पद पर स्थायी नियुक्ति न होने की वजह से प्रशासनिक तथा वित्तीय कार्य प्रभावित हो रहे थे। इस पर सीएमओ ने एसीएमओ डॉ. अरविंद भूषण को अपने पद के अलावा सीएचसी कालपी के वित्तीय अधिकार संभालने के लिए अधिकृत कर दिया है। चिकित्साधिकारी डॉ. विशाल सचान ने बताया कि सीएमओ का आदेश आ चुका है। एसीएमओ अब वित्तीय अधिकार संभालेंगे, इससे व्यवस्था में सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed