{"_id":"641df7b6e642b538aa04b634","slug":"notice-to-four-thousand-defaulters-of-jalkar-orai-news-c-12-1-141616-2023-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: जलकर के चार हजार बकायेदारों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: जलकर के चार हजार बकायेदारों को नोटिस
Sat, 25 Mar 2023 12:49 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Sat, 25 Mar 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
उरई। समय पर जलकर अदा न करने वाले चार हजार बकायेदारों को जल संस्थान ने नोटिस जारी किया है। इसमें 92 सरकारी विभाग भी शामिल हैं।
जल संस्थान का सरकारी विभागों समेत उपभोक्ताओं पर लगभग 15 करोड़ रुपये बकाया हैं। इसके लिए जिला मुख्यालय समेत सभी कस्बों में भी वसूली अभियान चलाया जा रहा है। जल संस्थान के कर्मचारी घर-घर जाकर दस्तक दे रहे हैं। लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि वह जल संस्थान का जो भी बकाया है उसे जल्द से जल्द भर दें। यदि बकाया का भुगतान नहीं किया गया तो जल्द ही उनका कनेक्शन काट दिया जाएगा। अधिशासी अभियंता अनिल कुमार ने बताया कि 12 लोगों की टीमें बनाई गई हैं। इसके साथ ही एक प्रचार वाहन भी लगाया गया है। यह वाहन सभी जगह प्रचार करके बिल जमा करने की अपील कर रहा। शिविर भी लगाए जा रहे हैं। इस कवायद में तीन करोड़ 75 लाख रुपये की वसूली भी की गई है। झांसी डिवीजन से पांच करोड़ 30 लाख का लक्ष्य आया है, जिसको पूरा किया जाएगा। यह विभाग हैं बड़े बकायेदार 92 बकायेदारों में पांच विभागों ने अपना बकाया जमा भी कर दिया है। गल्ला मंडी सचिव का 18 लाख का बकाया, पुलिस लाइन का 2.50 लाख बकाया, सिचांई विभाग का 65 हजार का बकाया, नलकूप विभाग का 37 हजार बकाया, महिला और पुरुष अस्पताल का 36-36 हजार बकाया है। इन सभी को नोटिस भेजा गया है।