{"_id":"5ecd57d08ebc3e907b73f1de","slug":"notice-given-to-beneficiaries-on-incomplete-toilets-orai-news-knp5621757102","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधूरे शौचालय पर लाभार्थियों को दिए नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधूरे शौचालय पर लाभार्थियों को दिए नोटिस
विज्ञापन
कदौरा में शौचालय पूर्ण न होने पर नोटिस देती ग्राम विकास सचिव
- फोटो : ORAI
कदौरा। क्षेत्र में मंगलवार को बीडीओ अतिरंजन सिंह के निर्देश पर ग्राम विकास अधिकारी अर्चना सिंह ने क्षेत्र के धमना, लमसर, बरही व बरखेरा में एक सैकड़ा लाभार्थियों को नोटिस दिए। उन्होंने एक सप्ताह में शौचालय निर्माण न करने पर रिकवरी सहित कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी।
ग्राम विकास अधिकारी अर्चना सिंह ने ग्राम लमसर में 24, धमना में 31, बरही में 33 व बरखेरा में 7 लाभार्थियों को नोटिस दिए है। अर्चना सिंह ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत सरकार द्वारा लाभार्थियों को शौचालय बनवाने के लिए दो किस्तों में 12 हजार दिए जाते हैं। उक्त लाभार्थियों ने दोनों किस्त लेने के बाद भी निर्माण कार्य पूर्ण नहीं कराया है। सभी को नोटिस देकर एक सप्ताह में कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए है, अगर कार्य पूर्ण नहीं हुआ तो रिकवरी के साथ इनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
वहीं अर्चना सिंह ने लमसर धमना बरही व बरखेरा में गठित ग्राम निगरानी समिति के सदस्यों की बैठक की और क्वारंटीन सेंटर सहित रजिस्टरों को चेक किया। साथ ही बाहर से लौटे मजदूरों की सूची बना कर जॉब कार्ड राशन कार्ड बनाने के भी निर्देश दिए। इस मौके पर प्रधान रोहन सिंह, कुलदीप भास्कर, अनुरुद्ध यादव, सहित बड़ी संख्या में समिति के सदस्य भी मौजूद रहे। इस संबंध में बीडीओ अतिरंजन सिंह ने कहा कि सभी ग्राम विकास व पंचायत अधिकारियों को निर्देश दिए है कि जिन ग्राम पंचायतों में शौचालय अपूर्ण है उनको एक सप्ताह के अंदर पूर्ण करा लें वरना कड़ी कार्रवाई की जाएगी। लापरवाही बरतने वाले कर्मियों को बख्शा नहीं जाएगा।