फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Non-essential shops strictly closed

गैर जरूरी दुकानें सख्ती से कराईं बंद

Sat, 04 Apr 2020 10:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Non-essential shops strictly closed
4 अप्रैल को प्रकाशित खबर का पीडीएफ - फोटो : ORAI
कोंच। लॉकडाउन के चलते लोगों की जरूरी सुविधाओं की सामग्री के लिए प्रशासन ने कुछ दुकानें खोलने की छूट दी है। लेकिन कुछ गैर जरूरी दुकानें खोली जा रही थी। शनिवार को सूचना पर पहुंचे तहसीलदार ने ऐसी दुकानें बंद कराईं और हिदायत दी कि लॉकडाउन में वह अपनी दुकानें न खोलें।
विज्ञापन

शनिवार सुबह तहसीलदार राजेश विश्वकर्मा और नायब तहसीलदार संजय कुमार बाजार पहुंचे तो देखा कि बाजार में जूते-चप्पल, लोहा-सीमेंट, कपड़ा, जनरल स्टोर्स जैसी अन्य गैर जरूरी चीजों की दुकानें भी खुली हैं। इस पर अधिकारियों ने तत्काल दुकानें बंद कराईं और दुकानदारों को हिदायत दी कि लॉकडाउन में वह अपनी दुकानें न खोलें।
विज्ञापन

इस आशय की खबर 4 अप्रैल को अमर उजाला में ‘खुल रहीं गैरजरूरी चीजों की दुकानें’ शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित की गई थी। जिस पर प्रशासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए बाजार का भ्रमण किया तो जहां पाया कि अधिकतर दुकानें खुली है। अधिकारियों को देखते ही दुकानदारों में अफरा तफरी मच गई। वहीं दुकानों में मौजूद ग्राहक भी मौके से भाग गए। इस दौरान सागर चौकी इंचार्ज संजीव कटियार भी पुलिस बल के साथ बाजारों में गश्त करते दिखे।

कोच में दुकान बंद कराते तहसीलदार

कोच में दुकान बंद कराते तहसीलदार- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed