फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Nominees the lessons taught Conduct

प्रत्याशियों को पढ़ाया आचार संहिता का पाठ

Sat, 03 Oct 2015 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो जालौन
अमर उजाला ब्यूरो जालौन Updated Sat, 03 Oct 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
Nominees  the lessons taught Conduct
राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से लागू की गई आदर्श आचार संहिता का पालन प्रत्याशियों की ओर से सुनिश्चित किए जाने के लिए जिला निर्वाचन प्रशासन ने बैठक कर प्रत्याशियों को जारी दिशा निर्देशों से अवगत कराया गया। इसी के साथ प्रत्याशियों को बताया गया कि उन्हें एक वाहन की ही परमीशन मिलेगी।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शनिवार को हुई जिला पंचायत सदस्य उम्मीदवारों की बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी रामगणेश ने सभी को निर्देश दिए कि आचार संहिता का पालन करें। कोई भी प्रत्याशी आचार संहिता का उल्लंघन करता है तो उसकी प्रत्याशिता भी समाप्त की जा सकती है।
विज्ञापन


प्रचार के दौरान स्टीकर, पोस्टर, बैनर जिस घर पर लगाएं उसकी परमीशन भी ले लें। इसके अलावा एक माइक व एक लाउड स्पीकर की परमीशन भी मिलेगी। इसके लिए अलग से वाहन की परमीशन नहीं दी जाएगी। कोई भी प्रत्याशी बाल पेंटिग नहीं कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सार्वजनिक स्थलों पर प्रचार का कोई भी माध्यम नहीं अपनाया जाएगा। क्षेत्र पंचायत सदस्य 75 हजार रुपए व जिला पंचायत सदस्य पद का उम्मीदवार डेढ़ लाख रुपए चुनाव में खर्च कर सकता है। खर्च का ब्यौरा प्रत्याशी समय से दे दें। रात में दस बजे से सुबह छह बजे तक माइक पूरी तरह प्रतिबंधित है।

बगैर अनुमति के चुनावी सभा न की जाए। चुनावी सभाओं से लेकर मतदान तक की पूरी वीडियो रिकार्डिंग कराई जाएगी। अगर इस दौरान आचार संहिता का उल्लंघन करता हुआ कोई प्रत्याशी पाया जाता है तो वह कार्रवाई की जद में आ जाएगा। बैठक में एसपी एन कोलांची ने सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रखने का आश्वासन दिया।


इस दौरान उपजिला निर्वाचन अधिकारी एसपी सिंह, अपर जिला निर्वाचन अधिकारी आनंद कुमार, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट जलराजन चौधरी के अलावा पहले चरण के प्रत्याशी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed