{"_id":"61361a8a8ebc3eb6fa7723eb","slug":"nodal-officer-made-arrangements-for-the-medical-college-orai-news-knp650449050","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोडल अधिकारी ने परखी मेडिकल कालेज की व्यवस्थाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोडल अधिकारी ने परखी मेडिकल कालेज की व्यवस्थाएं
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में निरीक्षण करते नोडल अधिकारी
- फोटो : ORAI
उरई। औद्योगिक विकास के विशेष सचिव व नोडल अधिकारी डॉ मुथुकुमार सामी ने मेडिकल कालेज और ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया। सबसे पहले उन्होंने कोरोना हेल्प डेस्क की व्यवस्थाओं की पड़ताल की। ओपीडी में मरीजों से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में पूछताछ की। वार्ड ब्वाय और आया द्वारा ड्रेस न पहनने व नेम प्लेट न लगाने पर सेवा प्रदाता एजेंसी (अवनि परिधि) के सुपरवाइजर विजय गुप्ता से नाराजगी जताते हुए निर्देश दिया कि सभी कर्मचारियों के पास ड्रेस और उस पर नेम प्लेट लगी होनी चाहिए।
नोडल अधिकारी ने ऑक्सीजन प्लांट में निरीक्षण किया। प्राचार्य डॉ डी नाथ ने बताया कि 24 घंटे में 200 ऑक्सीजन सिलिंडर भरे जा सकते हैं। उन्होंने डेंगू वार्ड का निरीक्षण किया गया। प्राचार्य ने बताया कि डेंगू मरीजों के लिए 60 बेड की व्यवस्था की जा सकती है।
उन्होंने पीडियाट्रिक वार्ड की व्यवस्थाओं को देखा और संतुष्टि जताई। नोडल अधिकारी ने ऑडिटोरियम में छात्रों द्वारा आयोजित शिक्षक दिवस के कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान डॉ. जीएस चौधरी, डॉ प्रेम सिंह, डॉ अपूर्व अग्रवाल, डॉ मनोज, डॉ जीतम सिंह, डॉ शैलेंद्र प्रताप, डॉ चरक सांगवान, डॉ प्रशांत निरंजन,डॉ शैलेश, डॉ जितेंद्र मिश्रा, सुमन दुबे आदि मौजूद रहे।