फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Nodal officer became angry after seeing the road torn, imposed class

उखड़ी सड़क देख बिफरे नोडल अफसर, लगाई क्लास

Fri, 11 Oct 2019 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
Nodal officer became angry after seeing the road torn, imposed class
गोशाला के निरीक्षण के दौरान डीएम मन्नान अख्तर से जानकारी लेते नोडल अधिकारी - फोटो : ORAI
महेबा (जालौन)। दो दिवसीय जिले के दौरे पर आए नोडल अफसर गुरुवार को अपने पूरे तेवर में दिखे। उन्होंने एआरटीओ कार्यालय, जिला अस्पताल, तहसील व महेबा ब्लाक का निरीक्षण किया वहीं महेबा के ग्राम निबाहना में जन चौपाल लगाकर विकास की हकीकत परखी। इस दौरान उन्होंने गांव का निरीक्षण किया, जहां खामियों पर जिम्मेदार अधिकारियों को फटकार लगाकर सुधार के निर्देश दिए। ब्लाक के निरीक्षण के दौरान उन्होंने गोशाला की स्थिति को देखा और अधिकारियों को अन्ना समस्या के लिए ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने गांव में पौध रोपण भी किया।
विज्ञापन

महेबा ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत निबाहना में परिवहन आयुक्त व नोडल अधिकारी धीरज साहू ने जन चौपाल लगाकर सरकार की योजनाओं की जानकारी ली। चौपाल के दौरान उन्होंने समाज कल्याण अधिकारियों से शासन की योजनाओं के विषय में पूछा, जिस पर समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि नारी सशक्तीकरण योजना के तहत महिलाओं को सरकार द्वारा सशक्त बनाने हेतु कई योजनाएं क्रियान्वित की जा रही है।
विज्ञापन

चौपाल में पुलिस अधीक्षक डॉ सतीश कुमार ने महिला उत्पीड़न के लिए 1090 वूमेन पावर के बारे में विस्तृत जानकारी दी। चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने आरोप लगाए कि गांव में बिजली विभाग का कोई भी जिम्मेदार गांव में नही आता और बिजली की सप्लाई भी 4 घंटे दी जा रही है। जिस पर नोडल अधिकारी ने अवर अभियंता को तलब कर स्थिति को सुधारने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं ग्रामीणों प्रधानमंत्री आवास योजना में भी पैसे मांगने का आरोप लगाया है। नोडल ने सभी विभागों के अधिकारियों से उनके द्वारा निष्पादित कार्यों को जन चौपाल में ग्रामीणों के सामने क्रास चेक भी किया। शिक्षकों की कमी को लेकर नोडल अफसर ने पढ़े लिखे ग्रामीणों सें शिक्षक वालंटियर बनने की सलाह दी। वही निरीक्षण के दौरान उन्होंने पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बच्चों की संख्या मात्र 11 होने पर उन्होंने बेसिक शिक्षा अधिकारी राजेश शाही की कड़ी फटकार लगाकर सुधार के निर्देश दिए।
नोडल अधिकारी ने अफसर ने गांव में गोदभराई कार्यक्रम में भी सहभागिता की। गांव में डेढ़ किलोमीटर उखड़े पड़े रोड को देख उन्होंने मौके पर मौजूद पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता विनोद कुमार को फ टकार लगाकर उसे जल्द से जल्द ठीक करने के निर्देश दिए। ब्लाक के निरीक्षण के दौरान डीएम मन्नान अख्तर ने भूमि संबंधी मामले तथा मनरेगा में की गई गड़बड़ी के आरोपों को लेकर बीडीओ को फटकार लगाई।

वहीं देर शाम उन्होंने एआरटीओ कार्यालय, तहसील व जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। जिसमें में छोटी मोटी खामियों पर सुधार के निर्देश दिए। इस दौरान एडीएम प्रमिल कुमार, सीडीओ प्रशांत कुमार श्रीवास्तव, सीएमओ अल्पना बरतरिया, जिला विद्यालय निरीक्षण भगवत पटेल, खंड विकास अधिकारी अतिरंजन सिंह, इंस्पेक्टर सुधाकर मिश्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed