{"_id":"586e8cc34f1c1b076515927a","slug":"no-relief-even-after-the-sun-melting","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूप के बाद भी गलन से नहीं मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूप के बाद भी गलन से नहीं मिली राहत
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Thu, 05 Jan 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
शाम होते ही चली सर्द हवाएं, मौसम में गलन बढ़ी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई (जालौन)। शहरियों को गलनभरी सर्दी से छुटकारा नहीं मिल पा रहा है। कई दिनों के बाद गुरुवार को दोपहर के समय सूरज के दर्शन तो लोगों नेे राहत की सांस ली लेकिन सूरज ढलते ही सर्द हवाएं चलने लगीं। इससे गलन बढ़ गई और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर में कई स्थानों पर लोगों ने अलाव का सहारा लिया। कोहरे से ट्रेनें भी घंटों लेट रहीं। इससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
नववर्ष के साथ शुरू हुई गलन भरी सर्दी से लोगों का हाल बेहाल है। बच्चों का भी सर्दी के चलते बुरा हाल है। रैन बसेरा न खुला होने से शहर के स्टेशन, बस अड्डों पर गरीब, बेसहारा खुले में रहने को मजबूर हैं। गुरुवार को भी सुबह के वक्त गलन रही। दोपहर में सूूर्य के दर्शन हुए और गुनगुनी धूप भी निकली। इससे लोगों ने राहत महसूस किया। बुजुर्गों व बच्चों ने छतों पर पहुंचकर धूप से शरीर को सेंका तो वहीं, महिलाओं ने कपडे़ छतों पर डालकर सुखाए लेकिन देर शाम फिर से गलन शुरू हो गई और करीब 7 बजे से ही कोहरे की धुंध छाने लगी। ट्रेनों की रफ्तार भी कोहरे की वजह से धीमी रही।
विज्ञापन
लेट रहीं ट्रेनें, यात्री परेशान
कोहरे की वजह से इस समय ट्रेनें भी काफी लेट से चल रही हैं। कानपुर की ओर जाने वाली ट्रेनें घंटों लेट रहीं। इनमें झांसी लखनऊ 3 घंटे, मुंबई गोरखपुर 12 घंटे, लोकमान्य तिलक 4.30 घंटे और झांसी की ओर जाने वाली बरौनी मेल 25 घंटे, कानपुर झांसी पैसेंजर 4.30 घंटे, उद्योग नगरी 10.10 मिनट व लखनऊ पुणे तीन घंटे लेट चल रही है। इससे यात्रियों को परेशानी हो रही ह्रै।
विज्ञापन