फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   No injury marks found in post-mortem report, viscera kept safe

Jalaun News: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नहीं मिले चोट के निशान, विसरा सुरक्षित रखा

Sat, 30 Aug 2025 02:52 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 02:52 AM IST
विज्ञापन
No injury marks found in post-mortem report, viscera kept safe
कुठौंद। खेत में मिले युवक के शव के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोट के निशान न मिलने पर परिजनों ने तहरीर देने से मना कर दिया है। पहले परिजन मृतक की भाभी पर हत्या करने की आशंका जता रहे थे। शुक्रवार को परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। विसरा सुरक्षित रखा गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के खेड़ा मुस्तकिल गांव निवासी गजेंद्र सिंह (30) का शव गुरुवार को खेत में पड़ा मिला था। उसके पास जहरीले पदार्थ के रैपर पड़े मिले थे। परिजनों ने बताया था कि बुधवार को वह घर पहुंचा, जहां उसका भाई तेजराम व भाभी ज्योति से विवाद हो गया था। इससे बाद वह घर से निकल गया और उसका शव पड़ा मिला।
विज्ञापन

आरोप था कि उसकी हत्या की गई है। पुलिस ने उसकी भाभी को हिरासत में ले लिया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा तो रिपोर्ट में चोंट के निशान नहीं मिले हैं। इससे परिजनों ने कोई कार्रवाई करने से इन्कार कर दिया। शुक्रवार को उन्होंने अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि वह आए दिन शराब पीकर झगड़ा करता था। बुधवार को भी वह शराब पीकर आया और गाली-गलौज करने लगा। इस पर उसका भाई भाभी ने विरोध किया तो वह घर से निकल गया और उसने आत्महत्या कर ली। थाना प्रभारी अरुण कुमार राय ने बताया कि मृतक के परिजनों ने किसी भी तरह की तहरीर देने से मना कर दिया है। साथ ही उन्होंने शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed