फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Nilesh and shaili champions

नीलेश व शैली बने चैंपियन

Tue, 06 Oct 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालौन
ब्यूरो/अमर उजाला, जालौन Updated Tue, 06 Oct 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
Nilesh and shaili champions

विद्याभारती द्वारा संचालित एवं भारतीय शिक्षा समिति कानपुर प्रांत के तत्वावधान में तीन दिवसीय 28वीं प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता का सोमवार को समारोह पूर्वक समापन हुआ। इस दौरान विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में व्यक्तिगत चैंपियनशिप का खिताब बाल वर्ग में नीलेश व शैली सिंह को मिला। वहीं, किशोर वर्ग में हर्षवर्धन व संजीव कठेरिया व तरुण वर्ग में शिवानी सिंह व इप्सिता तिवारी ने चैंपियनशिप हासिल की।

विज्ञापन


सरस्वती शिशु विद्या मंदिर की इस तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं का आयोजन सेठ वीरेंद्र कुमार महाविद्यालय में किया गया। प्रतियोगिता में कानपुर प्रांत के 8 संकुलों से शिशु, बाल, तरुण एवं किशोर वर्ग के 191 लड़कों और 96 लड़कियों द्वारा विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में सहभागिता की गई।
विज्ञापन


समापन कार्यक्रम में अध्यक्ष के रूप में सेठ वीरेंद्र कुमार महाविद्यालय के अध्यक्ष डॉ. नितिन मित्तल, मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय शिक्षा समिति के मंत्री मुन्नालालजी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग कार्यवाह सूबेदार ओमनारायण (फौजी) व प्रदेश निरीक्षक शारदादीन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में संभाग निरीक्षक रामाधार शुक्ल द्वारा व्यक्तिगत चैंपियनशिप खेल परिणामों की घोषणा की गई। इसमें बाल वर्ग में नीलेश झांसी व शैली सिंह, किशोर वर्ग में हर्षवर्धन झांसी, संजीव कठेरिया कन्नौज व काजल कुशवाहा झांसी, तरुण वर्ग में शिवानी सिंह फतेहपुर, इप्सिता तिवारी झांसी, प्रियंका यादव झांसी, राहुलसिंह पाल फतेहपुर, वीरसिंह गौर झांसी ने बाजी मारी।

इन्हें आनंदीबाई हर्षे बालिका इंटर कॉलेज की प्रबंधिका सुषमा हर्षे, अतुल हर्षे तथा प्रांतीय शारीरिक प्रमुख अनिलजी ने संयुक्त रूप से प़ुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम संयोजक स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुरेंद्र नारायण पटैरिया रहे। संचालन सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य श्यामसुंदर तिवारी ने किया।


इस मौके पर गुरुप्रकाश दीक्षित, रामरूप भड़ारी, शिवकुमार, समी, अनुरुद्ध भदवां, मधुसूदन उपाध्याय, मनोज पाठक, केकेे द्विवेदी, देवेंद्र तिवारी अमखेड़ा, कृष्णगोपाल निरंजन, दिनेश नारायण द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed