{"_id":"6339dc58196d7b21f063a054","slug":"newlyweds-die-under-suspicious-circumstances-orai-news-knp7213667181","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत
विज्ञापन
कदौरा। इस्लामाबाद निवासी हसीन बानो ( 21 ) पत्नी इमरान उर्फ राजा खान की रविवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शव कमरे में चारपाई पर पड़ा मिला। मोहल्ले वालों की सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया है।
मौके पर पहुंचे हसीन बानो के चाचा बांदा, सिकौहला गांव निवासी रईस खां ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। उन्होंने पुलिस को बताया कि भतीजी हसीन बानो का निकाह इमरान से 11 माह पूर्व किया था। ससुरालीजन आए दिन उसे प्रताड़ित करते थे।
ससुरालीजनों पर भतीजी की हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक उमाकांत ओझा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।