फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Newly married woman dies under suspicious circumstances

Jalaun News: नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत

Sat, 30 Mar 2024 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sat, 30 Mar 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
Newly married woman dies under suspicious circumstances
कुठौंद (जालौन)। थाना क्षेत्र के बघावली में संदिग्ध हालात में नवविवाहिता की फंदा लगाने से मौत हो गई। ससुरालियों ने बिना पुलिस व मायके पक्ष को जानकारी दिए शव यमुना नदी में प्रवाहित कर दिया। इसकी जानकारी जब मायके पक्ष को हुई तो बेटी की ससुराल पहुंचे और हत्या का आरोप लगाया।
विज्ञापन

पुलिस ने गोताखोरों की मदद से नवविवाहिता का शव नदी से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित नौ लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्जकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बघावली गांव निवासी केशव सिंह राजपूत की 19 वर्षीय पत्नी दीक्षा की गुरुवार को फंदा लगने से मौत हो गई। ससुरालियों ने बिना पुलिस व मायके पक्ष को जानकारी दिए शव को गांव के पास ही यमुना नदी में प्रवाहित कर दिया। इसकी जानकारी जब मृतका के कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के उड़नवापुर निवासी परिजनों को हुई तो उनमें कोहराम मच गया। पिता परिजनों के साथ ससुराल पहुंचे और हत्या का आरोप लगाकर तहरीर दी। पुलिस ने यमुना से शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता राधेश्याम ने बताया कि उसने अपनी बेटी दीक्षा की शादी 6 अक्टूबर 2023 को बघावली गांव निवासी केशव सिंह से की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन उसे दहेज के लिए परेशान करते थे। बताया कि ससुरालियों ने ही उनकी बेटी की हत्या कर शव को यमुना में प्रवाहित कर दिया था। जिससे हत्या को दूसरा रूप दिया जा सके।
पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति केशव, ससुर रंजीत राजपूत, सास, देवर इंकेश, रामबाबू, अंशू, कल्लू, देवेंद्र व ननद सोनकली के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व गैर इरादतन हत्या सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। सीओ जालौन राम सिंह का कहना है कि मृतका के पिता की तहरीर पर ससुरालियों पर रिपोर्ट दर्जकर ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की वजह स्पष्ट होगी।

पुलिस को मिला सुसाइड नोट

कुठौंद। संदिग्ध हालात में फंदा लगने से हुई नवविवाहिता दीक्षा की मौत के मामले में पुलिस को उसके पास से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें लिखा है कि जो मेरे साथ कर रहे हो वह दूसरी बीवी के साथ भी करना। जिससे साफ लग रहा है कि दीक्षा का पति से विवाद हुआ था। इसी को लेकर उसकी मौत हुई है। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed