फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   newly constructed road damage

एक सप्ताह भी नहीं चली 80 लाख की सड़क

Thu, 29 Oct 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालौन
ब्यूरो/अमर उजाला, जालौन Updated Thu, 29 Oct 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
newly constructed road damage

नगर पालिका द्वारा शहर में कराए जा रहे विकास कार्यों में खेल किया जा रहा है, इसका उदाहरण राठ रोड है। राज्यपाल के आगमन को लेकर 80 लाख रुपये से रातोरात बनी ओवरब्रिज की सर्विस लेन व माल गोदाम रोड के निर्माण में मानकों को पूरी तरह ताक पर रख दिया गया। नतीजतन यह सड़क एक सप्ताह भी नहीं चल सकी।

विज्ञापन


बुधवार को यहां से गुजर रहा एक ट्रक धस गया। इसकी सूचना मिलते ही निर्माण कराने वाला ठेकेदार व पालिका अधिकारी हरकत में आ गए। ठेकेदार मौके पर पहुंच गया। वहीं घटिया निर्माण को लेकर स्थानीय व्यापारियों ने भी सड़क पर जाम लगाने का प्रयास किया लेकिन राजनीतिक हस्तक्षेप के चलते वह पीछे हट गए। काफी मशक्कत के बाद जेसीबी की मदद से फंसे हुए ट्रक को निकाला जा सका।
विज्ञापन


बता दें कि बीते दिनों राज्यपाल के आगमन की तैयारियों को लेकर नगर पालिका द्वारा आनन-फानन राठ रोड ओवरब्रिज के नीचे सर्विस रोड व माल गोदाम रोड का निर्माण कराया गया। इसमें करीब 80 लाख रुपये का भारी-भरकम बजट भी खर्च हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रातोरात बनी इस सड़क के निर्माण में मानकों की धज्जियां इस कदर उड़ाई गईं कि एक सप्ताह के अंदर ही इस सड़क पर ट्रक का पहिया धंस गया। इसके साथ ही निर्माण कार्य की गुणवत्ता की पोल भी खुल गई। सड़क धंसने की सूचना पर पालिका अधिकारियों व ठेकेदार में हड़कंप मच गया। ठेकेदार मौके पर पहुंचा और उसने ट्रक निकलवाने का प्रयास किया। बाद में प्राइवेट जेसीबी मशीन की मदद से धंसे हुए ट्रक के पहिये को बाहर निकाला जा सका।

आखिर नो इंट्री में कैसे घुसा ट्रक
शहर में नो इंट्री क्षेत्र में भी बेधड़क बड़े वाहन इंट्री कर रहे हैं। बुधवार को राठ रोड पर सड़क में धंसे ट्रक के पहिये के बाद यह मामला सबके सामने आ गया। गौरतलब है कि सर्विस रोड पर भारी वाहनों का आवागमन नहीं होता है। इसके बावजूद दिन में भीड़भाड़ वाले इलाके में भारी वाहन पहुंच गया।


यहां पहले से ही गड्ढा था, इसे पाटकर रोड बनवाया गया। ट्रक का भार पड़ते ही यह धंस गया। सड़क की मरम्मत जल्द करा दी जाएगी।-रविंद्र कुमार, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed