फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Newborn from Jalaun who was burnt in Jhansi Medical College died

Jalaun News: झांसी मेडिकल कालेज में झुलसे जालौन के नवजात ने दम तोड़ा

Tue, 19 Nov 2024 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Tue, 19 Nov 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
Newborn from Jalaun who was burnt in Jhansi Medical College died
उरई (जालौन)। झांसी मेडिकल कालेज में हुए अग्निकांड में झुलसे नवजात ने सोमवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जब इसकी जानकारी परिजनों को लगी तो कोहराम मच गया। परिजन शव लेकर सोमवार को जब घर पहुंचे तो मां बिलख बिलखकर रोने लगी। वह कह रही थी कि वह कितनी अभागी है कि जन्म के बाद दोबारा अपने लाल को देख भी नहीं पाई।
विज्ञापन

सिरसाकलार थाना क्षेत्र के पीपरी अठगइया गांव निवासी विशाल की पत्नी मुस्कान गर्भवती थी। 12 नवंबर को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन उसे लेकर सिरसाकलार पीएचसी पहुंचे, वहां से उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। मेडिकल कालेज में मुस्कान ने एक बेटे को जन्म दिया। लेकिन कुछ ही देर बाद उसे सांस लेने में तकलीफ होने लगी तो डॉक्टर ने उसे झांसी ले जाने की सलाह दी। इस पर परिजनों ने उसे झांसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

17 नवंबर को वार्ड में आग लगने से जब खलबली मची तो उसकी दादी गुड्डी ने उसे गोद में लेकर बचाया था। इसके बाद नवजात के फूफा दीपू ने उसे वार्ड नंबर पांच में भर्ती कराया था। जहां रविवार रात उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया। झांसी से उसकी दादी गुड्डी व पिता विशाल नवजात का शव लेकर घर लौटे तो मां मुस्कान बेटे को देखकर बस एक ही बात कह रही थी कि उसके बेटे को क्या हो गया उसे थोड़ा देख तो लेने दो। मां का रुदन देखकर आसपास के लोगों के भी आंखें नम हो रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहादुरी से गुड्डी ने बचा लिया पर जिंदगी की जंग हार गया नवजात
उरई। मृत नवजात की दादी व विशाल की मां ने बताया कि जब उरई से पोते को झांसी रेफर किया गया तो वह अपने दामाद दीपू को लेकर झांसी पहुंची और उसे भर्ती कराया था। मुस्कान के पहला बच्चा व पोता होने पर वह खूब खुश थीं। लेकिन 17 नवंबर की रात जैसे ही आग लगी तो उस समय वह वार्ड के बाहर बैठी थी। आग लगने की जानकारी पर वह घबरा गई और किसी तरह पोते को बचा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed