फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Newborn dies after delivery, family members block road

Jalaun News: प्रसूता के बाद नवजात की मौत, परिजनों ने लगाया जाम

Sat, 02 Aug 2025 01:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Newborn dies after delivery, family members block road
प्रसूता के बाद नवजात की मौत, परिजनों ने लगाया जाम - फोटो : संवाद
उरई। करमेर रोड स्थित एक नर्सिंग होम में प्रसूता की मौत के बाद गुरुवार की देर रात नवजात ने भी दम तोड़ दिया। इससे परिजनों में आक्रोश है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम कर दिया गया। प्रसूता की मौत के मामले में परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। शुक्रवार की दोपहर डेढ़ बजे एसीएमओ डॉ.अरविंद भूषण ने नर्सिंग होम का निरीक्षण किया। उस समय आठ मरीज भर्ती थे। गुस्साए परिजनों ने करमेर रोड स्थित अस्पताल के बाहर जाम लगा दिया। परिजन करीब 2 घंटे तक जाम लगाए रहे। सूचना पर कोतवाल अरुण राय मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाया। वह अस्पताल को बंद करने की मांग पर अड़े थे।
विज्ञापन

आटा थाना क्षेत्र के इमिलिया बुजुर्ग निवासी राकेश ने अधिकारियों को भेजे शिकायतीपत्र में बताया कि उसकी बहन आकांक्षा पत्नी नंदकिशोर निवासी पचोखरा थाना एट को प्रसव के लिए 30 जुलाई को करमेर रोड स्थित नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। आरोप है कि अस्पताल संचालक ने लापरवाही से प्रसव कराया। इससे आकांक्षा की हालत बिगड़ गई और 31 जुलाई को दोपहर करीब दो बजे प्रसूता की मौत हो गई।
विज्ञापन

मृत्यु के बाद भी एक निजी एंबुलेंस बुलाकर प्रसूता और उसके नवजात को मेडिकल कॉलेज भेज दिया। कुछ घंटों बाद नवजात बच्ची की भी मौत हो गई। राकेश ने आरोप लगाया कि अस्पताल संचालक ने इलाज में घोर लापरवाही बरती है। इसकी वजह से उसकी बहन और भांजी की जान चली गई। चिकित्सक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इस मामले में शुक्रवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे एसीएमओ डॉ. अरविंद भूषण नर्सिंग होम पहुंचे। उस समय संचालक मौजूद नहीं था। अस्पताल में आठ मरीज भर्ती थे। एक घंटे बाद संचालक पहुंचे। उन्होंने मामले की जांच की। एसीएमओ ने बताया कि अस्पताल पंजीकृत है। उन्होंने संचालक और शिकायतकर्ता को शनिवार को कार्यालय में साक्ष्य लेकर बुलाया है। जांच के बाद जो निकलेगा, उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, गुस्साए परिजनों ने करमेर रोड स्थित अस्पताल के बाहर जाम लगा दिया। परिजन करीब 2 घंटे तक जाम लगाए रहे। सूचना पर कोतवाल अरुण राय मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाया। वह अस्पताल को बंद करने की मांग पर अड़े थे। कोतवाल अरुण राय का कहना है कि उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। समझने के बाद परिजनों ने जाम खोल दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed